TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

22-04-2026

गर्मियों में ‘क्लाउड कॉफी’ से मिलेगी एनर्जी

  •  गर्मियों में ठंडी और तरोताजा करने वाली ड्रिंक की तलाश हर किसी को रहती है। अगर आप कॉफी के शौकीन हैं और साथ ही कुछ हेल्दी और नया स्वाद चाहते हैं तो ट्रेंडिंग ‘क्लाउड कॉफी’ आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। क्लाउड कॉफी में साधारण पानी की जगह नारियल पानी का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे न सिर्फ स्वादिष्ट बनाता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह कॉफी देखने में जितनी आकर्षक है, उतनी ही स्वादिष्ट और एनर्जी देने वाली भी है। इसका नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इसमें कॉफी का झागदार फोम बादलों की तरह ऊपर तैरता दिखता है। इंटरनेट पर इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इस ड्रिंक की खास बात यह है कि इसमें नारियल पानी मिलाया जाता है। यह कॉफी टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने वाला सबसे अच्छा प्राकृतिक पेय है। इसमें भरपूर इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो गर्मी में पसीने से निकल जाने वाले खनिजों की भरपाई करते हैं। कॉफी के साथ नारियल पानी मिलाने से ड्रिंक ज्यादा हाइड्रेटिंग हो जाती है और कैफीन के साथ-साथ तरोताजगी भी मिलती है। क्लाउड कॉफी शरीर को एनर्जी और हाइड्रेशन दोनों देती है। नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, तनाव कम करने और मन प्रसन्न रखने में मदद करता है। यह गर्मियों में ठंडक और ऊर्जा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। खास बात यह है कि इस हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए इंस्टेंट कॉफी पाउडर, चीनी, नारियल पानी, ठंडा दूध (या प्लांट-बेस्ड मिल्क), बर्फ के टुकड़े, और कोको पाउडर ले लें। इसके बाद एक कटोरे में 2 चम्मच इंस्टेंट कॉफी, 2 चम्मच चीनी, और 2-3 चम्मच नारियल पानी डालें। इसे चम्मच या हैंड मिक्सर से तब तक अच्छी तरह फेंटें जब तक झागदार और गाढ़ा फोम न बन जाए। इसके बाद एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, फिर ठंडा दूध या नारियल पानी डालें। तैयार किया गया कॉफी फोम चम्मच से धीरे-धीरे डालें। सजावट के लिए कॉफी के ऊपर कोको पाउडर, बादाम स्लाइस, चेरी या टूटी फू्रटी डाल सकते हैं। यह ड्रिंक न सिर्फ देखने में खूबसूरत है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है। गर्मियों में परिवार और मेहमानों को सर्व करके आप उन्हें तरोताजा और एनर्जी से भरपूर फील करा सकते हैं।

Share
गर्मियों में ‘क्लाउड कॉफी’ से मिलेगी एनर्जी

 गर्मियों में ठंडी और तरोताजा करने वाली ड्रिंक की तलाश हर किसी को रहती है। अगर आप कॉफी के शौकीन हैं और साथ ही कुछ हेल्दी और नया स्वाद चाहते हैं तो ट्रेंडिंग ‘क्लाउड कॉफी’ आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। क्लाउड कॉफी में साधारण पानी की जगह नारियल पानी का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे न सिर्फ स्वादिष्ट बनाता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह कॉफी देखने में जितनी आकर्षक है, उतनी ही स्वादिष्ट और एनर्जी देने वाली भी है। इसका नाम इसलिए पड़ा क्योंकि इसमें कॉफी का झागदार फोम बादलों की तरह ऊपर तैरता दिखता है। इंटरनेट पर इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इस ड्रिंक की खास बात यह है कि इसमें नारियल पानी मिलाया जाता है। यह कॉफी टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने वाला सबसे अच्छा प्राकृतिक पेय है। इसमें भरपूर इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो गर्मी में पसीने से निकल जाने वाले खनिजों की भरपाई करते हैं। कॉफी के साथ नारियल पानी मिलाने से ड्रिंक ज्यादा हाइड्रेटिंग हो जाती है और कैफीन के साथ-साथ तरोताजगी भी मिलती है। क्लाउड कॉफी शरीर को एनर्जी और हाइड्रेशन दोनों देती है। नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, तनाव कम करने और मन प्रसन्न रखने में मदद करता है। यह गर्मियों में ठंडक और ऊर्जा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। खास बात यह है कि इस हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए इंस्टेंट कॉफी पाउडर, चीनी, नारियल पानी, ठंडा दूध (या प्लांट-बेस्ड मिल्क), बर्फ के टुकड़े, और कोको पाउडर ले लें। इसके बाद एक कटोरे में 2 चम्मच इंस्टेंट कॉफी, 2 चम्मच चीनी, और 2-3 चम्मच नारियल पानी डालें। इसे चम्मच या हैंड मिक्सर से तब तक अच्छी तरह फेंटें जब तक झागदार और गाढ़ा फोम न बन जाए। इसके बाद एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, फिर ठंडा दूध या नारियल पानी डालें। तैयार किया गया कॉफी फोम चम्मच से धीरे-धीरे डालें। सजावट के लिए कॉफी के ऊपर कोको पाउडर, बादाम स्लाइस, चेरी या टूटी फू्रटी डाल सकते हैं। यह ड्रिंक न सिर्फ देखने में खूबसूरत है बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है। गर्मियों में परिवार और मेहमानों को सर्व करके आप उन्हें तरोताजा और एनर्जी से भरपूर फील करा सकते हैं।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news