मार्च 2026 तक के मार्केट मूवमेंट का एनालिसिस करें तो मार्च 2026 लगातार चौथा महिना रहा जब निफ्टी-50 में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, हिस्टोरिकल ट्रेडिंग डाटा के एनालिसिस के अनुसार निफ्टी-50 द्वारा लगातार 4 महिने तक नेगेटिव रिटर्न देने का ट्रेंड नॉर्मल नहीं है व इस तरह का ट्रेंड अब तक केवल 7 बार ही देखने को मिला है जब निफ्टी-50 ने लगातार 4 महिने नेगेटिव रिटर्न दिया हो। निफ्टी-50 में मंथली बदलाव रिलेटेड डाटा के अनुसार अब तक कुल 105 ऐसे गिरावट के दौर में से 57 दौर में निफ्टी की गिरावट केवल 1 महिने तक ही सीमित रही। वहीं सितंबर 1994 से अप्रेल 1995 का दौर ऐसा रहा जब निफ्टी-50 में लगातार 8 महिने तक गिरावट दर्ज की गई थी। साथ में दिए गए डाटा से यह तथ्य उभर कर सामने आता है कि जितने लंबे समय तक निफ्टी-50 में गिरावट का दौर देखा जाता है, उसके बाद रिकवरी की संभावना भी उतनी ही अधिक मजबूत रहती है। 4 महिनों तक लगातार गिरावट वाले कुल 7 मामलों में 4 महिने इस अवधि के बाद के 3 महिनों में निफ्टी-50 ने एवरेज 12.2 प्रतिशत, 6 महिने में एवरेज 22.4 प्रतिशत व अगले 1 वर्ष के दौरान एवरेज 41 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के 4 महिनों के दौरान निफ्टी-50 द्वारा दिए गए नेगेटिव रिटर्न के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले कुछ महिनों में पूर्व की तरह ही निफ्टी-50 में रिकवरी देखने को मिलेगी या गिरावट का वर्तमान दौर जारी रहेगा।
