दीपेंदर गोयल का नाम तो सब जानते हैं। •ाोमेटो और ब्लिंकइट वाले शार्क। ये इन दिनों एलएटी एयरोस्पेस नाम की एक स्टार्टअप को सपोर्ट कर रहे हैं जो नेक्सजेन शॉर्ट टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (एसटीएएल) एयरक्राफ्ट पर काम कर रही है। कंपनी ऐसे छोटे एयरक्राफ्ट बना रही है जो बड़े एयरपोर्ट के बजाय छोटे एयर-स्टॉप से ऑपरेट कर सकें। गोयल के अनुसार ये किसी भी जगह से उड़ान भर सकंेगे और शहर के भीतर कहीं भी उतर सकंेगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई विमान केवल 20 मीटर के भीतर टेकऑफ और लैंडिंग कर सके, तो एयरपोर्ट बनाने की जरूरत नहीं होगी। ये विमान 6-8 सीट के होंगे और इनसे एयरपोर्ट-टू-एयरपोर्ट के बजाय पॉइंट-टू-पॉइंट ट्रैवल संभव हो सकता है।