अमेजन ने भारत में एलेक्सा+ लॉन्च की है। यह जेनरेटिव एआई से पावर्ड वॉयस असिस्टेंट है, जिसे अमेरिका में लॉन्च किए जाने के एक साल से अधिक समय बाद भारत लाया गया है। कंपनी अपने स्मार्ट होम डिवाइसेज और एलेक्सा मोबाइल ऐप के जरिए कस्टमर्स तक यह अपग्रेड पहुंचा रही है। एलेक्सा+ फिलहाल शुरुआती एक्सेस के तौर पर उपलब्ध है और कस्टमर्स के लिए फ्री है। यह अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश को सपोर्ट करती है, जबकि आगे और भी भारतीय भाषाओं को जोड़े जाने की योजना है। नया एलेक्सा+ सिर्फ सामान्य कमांड तक सीमित नहीं है। यह नेचुरल कन्वर्सेशन को समझ सकता है, जिसमें यूजर एक ही रिक्वेस्ट में कई भाषाओं का इस्तेमाल कर सकता है, संदर्भ के आधार पर जवाब ले सकता है और ‘एलेक्सा’ कमांड दोहराए बिना टॉपिक बदल सकता है। एलेक्सा+ एक ही वॉयस रिक्वेस्ट के जरिए कई स्मार्ट होम डिवाइसेज को कंट्रोल करने की सुविधा भी देता है। एलेक्सा+ अमेजन बेडरॉक पर बना है और इसकी आर्किटेक्चर 70 से अधिक लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (एलएलएम) को कनेक्ट करती है। इनमें अमेजन के अपने नोवा मॉडल्स और एंथ्रोपिक के मॉडल्स शामिल हैं। अमेजन ने भारत के लिए एलेक्सा+ की टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली टीमें बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और चेन्नई में बनाई हैं। भारत के लिए इसमें स्पीच रिकग्निशन और लैंग्वेज मॉडल्स को भी खास तौर पर तैयार किया गया है, ताकि यह हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं से जुड़े रिक्वेस्ट को बेहतर तरीके से संभाल सके। अमेजन के अनुसार, भारतीय घरों में कई पीढिय़ों के लोग रहते हैं और उनकी जरूरतें, भाषाएं और बातचीत का तरीका काफी अलग हो सकता है। इसी वजह से एलेक्सा+ को ऐसे तरीके से डिजाइन किया गया है कि वह यूजर की पसंद और बातचीत के अंदाज को समझकर ज्यादा नेचुरल तरीके से इंटरैक्ट कर सके। एलेक्सा+ अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश को सपोर्ट करती है और आगे और भारतीय भाषाओं को जोडऩे की योजना है। यह असिस्टेंट 70 से ज्यादा लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स को जोडऩे वाली आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करता है।