TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

05-09-2026

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल पेमेंट सुविधा शुरू की

  •  प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सुविधा शुरू की। इसके तहत यूजर्स संदेश आदान-प्रदान करने की सुविधा देने वाले ऐप के जरिये बिजली, गैस, पानी समेत अपने रोजमर्रा के घरेलू बिलों का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। व्हाट्सऐप ने बयान में कहा कि भारत कनेक्ट (बीबीपीएस) नेटवर्क के सहयोग से शुरू की गई इस सुविधा के तहत उपयोगकर्ताओं को बिजली, गैस, पानी, फास्टैग, बीमा, के्रडिट कार्ड और कर्ज भुगतान समेत 30 श्रेणियों में 22,722 बिल जारी करने वाले संस्थानों तक पहुंच मिलेगी। बयान के अनुसार, व्हाट्सऐप पूरे देश में लोगों के लिए बिल भुगतान सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रहा है। आने वाले दिनों में यह सुविधा एंड्रॉयड तथा आईओएस के सभी संस्करणों के लिए उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि भारत में डिजिटल भुगतान परिवेश गत कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इसके पीछे यूपीआई (एकीकृत पेमेंट इंटरफेस) को व्यापक रूप से अपनाया जाना, स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच और रोजमर्रा के लेनदेन की बढ़ती संख्या का ऑनलाइन होना प्रमुख कारण हैं। व्हाट्सऐप पर बिल भुगतान के साथ लोग बिना व्हाट्सऐप छोड़े, संदेश भेजने जितनी आसानी से सुरक्षित तरीके से विभिन्न सेवाओं के लिए बिलों का भुगतान कर सकेंगे। बयान के अनुसार, उपयोगकर्ता होम स्क्रीन के ऊपर दिए गए ‘आइकन’ पर टैप कर बिल भुगतान सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं, पुराने भुगतान और आगामी बिल देख सकते हैं, एक ही सेवा प्रदाता के तहत कई खातों का प्रबंधन कर सकते हैं और अपनी पसंद के भुगतान माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

Share
व्हाट्सऐप ने भारत में बिल पेमेंट सुविधा शुरू की

 प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सुविधा शुरू की। इसके तहत यूजर्स संदेश आदान-प्रदान करने की सुविधा देने वाले ऐप के जरिये बिजली, गैस, पानी समेत अपने रोजमर्रा के घरेलू बिलों का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। व्हाट्सऐप ने बयान में कहा कि भारत कनेक्ट (बीबीपीएस) नेटवर्क के सहयोग से शुरू की गई इस सुविधा के तहत उपयोगकर्ताओं को बिजली, गैस, पानी, फास्टैग, बीमा, के्रडिट कार्ड और कर्ज भुगतान समेत 30 श्रेणियों में 22,722 बिल जारी करने वाले संस्थानों तक पहुंच मिलेगी। बयान के अनुसार, व्हाट्सऐप पूरे देश में लोगों के लिए बिल भुगतान सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रहा है। आने वाले दिनों में यह सुविधा एंड्रॉयड तथा आईओएस के सभी संस्करणों के लिए उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि भारत में डिजिटल भुगतान परिवेश गत कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। इसके पीछे यूपीआई (एकीकृत पेमेंट इंटरफेस) को व्यापक रूप से अपनाया जाना, स्मार्टफोन की बढ़ती पहुंच और रोजमर्रा के लेनदेन की बढ़ती संख्या का ऑनलाइन होना प्रमुख कारण हैं। व्हाट्सऐप पर बिल भुगतान के साथ लोग बिना व्हाट्सऐप छोड़े, संदेश भेजने जितनी आसानी से सुरक्षित तरीके से विभिन्न सेवाओं के लिए बिलों का भुगतान कर सकेंगे। बयान के अनुसार, उपयोगकर्ता होम स्क्रीन के ऊपर दिए गए ‘आइकन’ पर टैप कर बिल भुगतान सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं, पुराने भुगतान और आगामी बिल देख सकते हैं, एक ही सेवा प्रदाता के तहत कई खातों का प्रबंधन कर सकते हैं और अपनी पसंद के भुगतान माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news