TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

04-09-2026

जियोहॉटस्टार ने ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर में लांच की सर्विस

  •  जियोस्टार के स्वामित्व वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर में अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने 12 से अधिक भाषाओं में 1.60 लाख घंटे से अधिक की सामग्री के साथ ग्लोबल एंटरटेंमेंट प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पचास करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं वाले जियोहॉटस्टार का अंतरराष्ट्रीय विस्तार दर्शकों को व्यक्तिगत सुझावों, संवादात्मक सुविधाओं और कई सदस्यता विकल्पों के जरिये मनोरंजन सामग्री खोजने और उससे जुडऩे का नया अनुभव देगा। कंपनी ने बयान में कहा कि प्लेटफॉर्म इन बाजारों में दक्षिण एशियाई प्रवासियों को लक्षित करेगा और व्यापक वैश्विक दर्शकों को भी आकर्षित करेगा। इन बाजारों में हर साल 30,000 घंटे से अधिक नई सामग्री जोड़ी जाएगी। इसमें नए मूल कार्यक्रम, लोकप्रिय फ्रेंचाइजी और टेलीविजन की व्यापक सामग्री शामिल होगी। जियोस्टार के अंतरराष्ट्रीय कारोबार प्रमुख ने कहा कि स्ट्रीमिंग मंच ने गत दशक में अपनी सामग्री के आधार पर प्रतिस्पर्धा की है। अब बड़ा अवसर यह है कि दर्शक मनोरंजन का अनुभव किस तरह करते हैं, उसे नए सिरे से परिभाषित किया जाए। 

Share
जियोहॉटस्टार ने ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर में लांच की सर्विस

 जियोस्टार के स्वामित्व वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने ब्रिटेन, कनाडा और सिंगापुर में अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही कंपनी ने 12 से अधिक भाषाओं में 1.60 लाख घंटे से अधिक की सामग्री के साथ ग्लोबल एंटरटेंमेंट प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पचास करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं वाले जियोहॉटस्टार का अंतरराष्ट्रीय विस्तार दर्शकों को व्यक्तिगत सुझावों, संवादात्मक सुविधाओं और कई सदस्यता विकल्पों के जरिये मनोरंजन सामग्री खोजने और उससे जुडऩे का नया अनुभव देगा। कंपनी ने बयान में कहा कि प्लेटफॉर्म इन बाजारों में दक्षिण एशियाई प्रवासियों को लक्षित करेगा और व्यापक वैश्विक दर्शकों को भी आकर्षित करेगा। इन बाजारों में हर साल 30,000 घंटे से अधिक नई सामग्री जोड़ी जाएगी। इसमें नए मूल कार्यक्रम, लोकप्रिय फ्रेंचाइजी और टेलीविजन की व्यापक सामग्री शामिल होगी। जियोस्टार के अंतरराष्ट्रीय कारोबार प्रमुख ने कहा कि स्ट्रीमिंग मंच ने गत दशक में अपनी सामग्री के आधार पर प्रतिस्पर्धा की है। अब बड़ा अवसर यह है कि दर्शक मनोरंजन का अनुभव किस तरह करते हैं, उसे नए सिरे से परिभाषित किया जाए। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news