TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

08-09-2026

IKEA बढ़ाएगी इन्डिया में स्टोर की संख्या

  •  आइकिया भारत में अपने रिटेल कारोबार को तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी कर्नाटक में विस्तार बढ़ाएगी और बेंगलुरु में अपना दूसरा स्टोर खोलने जा रही है। आइकिया का लक्ष्य 2030 तक भारत में करीब 30 स्टोर का नेटवर्क तैयार करना है। आइकिया इन्डिया के सीईओ पैट्रिक एंटोनी ने कहा कि कंपनी बेंगलुरु में अपना दूसरा स्टोर खोलने जा रही है। यह स्टोर कोरमंगला क्रॉस में शुरू होगा। कंपनी भारत में बड़े स्टोर के साथ छोटे आकार के स्टोर पर भी फोकस कर रही है। आइकिया ने 2020 में हैदराबाद में अपना पहला बड़ा स्टोर खोला था। इसके बाद कंपनी ने मुंबई, नवी मुंबई, वर्ली, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। दिल्ली-एनसीआर में भी कंपनी के तीन स्टोर हैं। कंपनी अब ऐसे छोटे स्टोर खोलने पर भी ध्यान दे रही है, जहां ग्राहक आइकिया के सामान को देख और खरीद सकें। इसके साथ ही ऑनलाइन बिक्री को भी बढ़ाया जाएगा। कंपनी का मानना है कि छोटे स्टोर और ऑनलाइन कारोबार से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचना आसान होगा। आइकिया भारत में अगले तीन साल में अपना निवेश दोगुना कर करीब 2,000 करोड़ रुपये करने की तैयारी में है। कंपनी ने 2020 के बाद से भारत में करीब 800 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी नए स्टोर, तकनीक, सामान की खरीद, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा से जुड़े क्षेत्रों में निवेश करेगी। आइकिया भारत में अपने कारोबार को 2030 तक करीब चार गुना बढ़ाकर 8,000 करोड़  रुपये तक पहुंचाना चाहती है। अभी कंपनी का कारोबार करीब 2,000 करोड़  रुपये का है। कंपनी के मुताबिक भारत में आइकिया की बिक्री और स्टोर विजिट लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ती आमदनी, बड़ा ग्राहक वर्ग और तेजी से हो रहा शहरीकरण भारत को कंपनी के लिए बड़ा बाजार बना रहे हैं। कर्नाटक में कंपनी सिर्फ नए रिटेल स्टोर खोलने तक सीमित नहीं रहना चाहती। आइकिया स्थानीय स्तर पर सामान की खरीद और सप्लाई बढ़ाने पर भी ध्यान देगी। इससे भारत में कंपनी के कारोबार को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। आइकिया भारत में करीब चार दशक से कारोबार से जुड़ी है और फिलहाल करीब 65 सप्लायर्स के साथ काम कर रही है।

Share
IKEA बढ़ाएगी इन्डिया में स्टोर की संख्या

 आइकिया भारत में अपने रिटेल कारोबार को तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी कर्नाटक में विस्तार बढ़ाएगी और बेंगलुरु में अपना दूसरा स्टोर खोलने जा रही है। आइकिया का लक्ष्य 2030 तक भारत में करीब 30 स्टोर का नेटवर्क तैयार करना है। आइकिया इन्डिया के सीईओ पैट्रिक एंटोनी ने कहा कि कंपनी बेंगलुरु में अपना दूसरा स्टोर खोलने जा रही है। यह स्टोर कोरमंगला क्रॉस में शुरू होगा। कंपनी भारत में बड़े स्टोर के साथ छोटे आकार के स्टोर पर भी फोकस कर रही है। आइकिया ने 2020 में हैदराबाद में अपना पहला बड़ा स्टोर खोला था। इसके बाद कंपनी ने मुंबई, नवी मुंबई, वर्ली, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। दिल्ली-एनसीआर में भी कंपनी के तीन स्टोर हैं। कंपनी अब ऐसे छोटे स्टोर खोलने पर भी ध्यान दे रही है, जहां ग्राहक आइकिया के सामान को देख और खरीद सकें। इसके साथ ही ऑनलाइन बिक्री को भी बढ़ाया जाएगा। कंपनी का मानना है कि छोटे स्टोर और ऑनलाइन कारोबार से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचना आसान होगा। आइकिया भारत में अगले तीन साल में अपना निवेश दोगुना कर करीब 2,000 करोड़ रुपये करने की तैयारी में है। कंपनी ने 2020 के बाद से भारत में करीब 800 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी नए स्टोर, तकनीक, सामान की खरीद, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा से जुड़े क्षेत्रों में निवेश करेगी। आइकिया भारत में अपने कारोबार को 2030 तक करीब चार गुना बढ़ाकर 8,000 करोड़  रुपये तक पहुंचाना चाहती है। अभी कंपनी का कारोबार करीब 2,000 करोड़  रुपये का है। कंपनी के मुताबिक भारत में आइकिया की बिक्री और स्टोर विजिट लगातार बढ़ रहे हैं। बढ़ती आमदनी, बड़ा ग्राहक वर्ग और तेजी से हो रहा शहरीकरण भारत को कंपनी के लिए बड़ा बाजार बना रहे हैं। कर्नाटक में कंपनी सिर्फ नए रिटेल स्टोर खोलने तक सीमित नहीं रहना चाहती। आइकिया स्थानीय स्तर पर सामान की खरीद और सप्लाई बढ़ाने पर भी ध्यान देगी। इससे भारत में कंपनी के कारोबार को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। आइकिया भारत में करीब चार दशक से कारोबार से जुड़ी है और फिलहाल करीब 65 सप्लायर्स के साथ काम कर रही है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news