TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

01-09-2026

अमृतांजन हैल्थकेयर का 2026-27 में एक लाख दवा दुकानों तक सीधी पहुंच का टारगेट

  •  अमृतांजन हैल्थकेयर चालू वित्त वर्ष में अपने कारोबार को बढ़ावा देने के लिए एक लाख दवा दुकानों तक सीधे पहुंच बनाने की योजना बना रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में दर्द निवारण और महिलाओं की स्वच्छता से जुड़े उत्पादों के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एस. शंभु प्रसाद ने वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि कंपनी का ध्यान दक्षिण और पूर्वी भारत के मजबूत बाजारों से आगे अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार करने पर है। उन्होंने कहा कि एक लाख दवा दुकानों तक सीधे पहुंच बनाने का हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 में हासिल हो जाएगा। हम अपने पारंपरिक रूप से मजबूत बाजारों से आगे अपने ब्रांड की पहुंच और उपलब्धता बढ़ाना चाहते हैं। अमृतांजन हैल्थकेयर ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने वितरण नेटवर्क में 44,000 नई दवा दुकानों को जोड़ा। कंपनी नए बाजारों में वितरण का विस्तार करने के साथ-साथ मौजूदा मजबूत बाजारों में भी अपनी पहुंच बढ़ा रही है। कंपनी अपनी ब्रांड रणनीति के तहत चालू वित्त वर्ष में सर्दी-जुकाम में नाक बंद होने की समस्या से राहत देने वाले ब्रांड ‘रिलीफ’ को नए रूप में बाजार में उतारने की भी योजना बना रही है। कंपनी का फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में ऑपरेशनल रेवेन्यू 11.23 प्रतिशत बढक़र 502.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान उसका शुद्ध लाभ करीब 14 प्रतिशत बढक़र 57.92 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025-26 में अमृतांजन ने वितरण, ब्रांड निर्माण, उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार और कर्मचारियों की क्षमताओं को मजबूत करने के जरिये वृद्धि की प्राथमिकताओं पर काम किया।

Share
अमृतांजन हैल्थकेयर का 2026-27 में एक लाख दवा दुकानों तक सीधी पहुंच का टारगेट

 अमृतांजन हैल्थकेयर चालू वित्त वर्ष में अपने कारोबार को बढ़ावा देने के लिए एक लाख दवा दुकानों तक सीधे पहुंच बनाने की योजना बना रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में दर्द निवारण और महिलाओं की स्वच्छता से जुड़े उत्पादों के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एस. शंभु प्रसाद ने वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि कंपनी का ध्यान दक्षिण और पूर्वी भारत के मजबूत बाजारों से आगे अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार करने पर है। उन्होंने कहा कि एक लाख दवा दुकानों तक सीधे पहुंच बनाने का हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 2026-27 में हासिल हो जाएगा। हम अपने पारंपरिक रूप से मजबूत बाजारों से आगे अपने ब्रांड की पहुंच और उपलब्धता बढ़ाना चाहते हैं। अमृतांजन हैल्थकेयर ने वित्त वर्ष 2025-26 में अपने वितरण नेटवर्क में 44,000 नई दवा दुकानों को जोड़ा। कंपनी नए बाजारों में वितरण का विस्तार करने के साथ-साथ मौजूदा मजबूत बाजारों में भी अपनी पहुंच बढ़ा रही है। कंपनी अपनी ब्रांड रणनीति के तहत चालू वित्त वर्ष में सर्दी-जुकाम में नाक बंद होने की समस्या से राहत देने वाले ब्रांड ‘रिलीफ’ को नए रूप में बाजार में उतारने की भी योजना बना रही है। कंपनी का फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में ऑपरेशनल रेवेन्यू 11.23 प्रतिशत बढक़र 502.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान उसका शुद्ध लाभ करीब 14 प्रतिशत बढक़र 57.92 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025-26 में अमृतांजन ने वितरण, ब्रांड निर्माण, उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार और कर्मचारियों की क्षमताओं को मजबूत करने के जरिये वृद्धि की प्राथमिकताओं पर काम किया।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news