TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

07-09-2026

एक दशक से ज्यादा समय बाद Carrefour ने की इन्डिया में एंट्री

  •  भारत के तेजी से बढ़ते रिटेल बाजार में कदम रखने के लिए फ्रांस की बड़ी रिटेल कंपनी कैरेफोर एक बार फिर भारत लौट आई है। इस बार कंपनी ने भारत में वापसी के लिए अपैरल गु्रप के साथ साझेदारी की है। कंपनी का लक्ष्य अगले तीन साल में 50 स्टोर खोलना है। शुरुआत में उत्तर भारत पर फोकस किया जाएगा और आगे चलकर कंपनी अधिग्रहण के जरिए भी अपने कारोबार का विस्तार करेगी। कैरेफोर इससे पहले भी भारत में काम कर चुकी है। कंपनी ने 2014 में अपने कैश-एंड-कैरी कारोबार को बंद कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार की रणनीति में बदलाव किया। 2018 में कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए नई रणनीति अपनाई और फ्रेंचाइजी, साझेदारी और स्थानीय कंपनियों के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया। इसी रणनीति के तहत अब भारत में वापसी की गई है। कैरेफोर के इंटरनेशनल पार्टनरशिप एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पैट्रिक लासफार्ग ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और बड़े उपभोक्ता बाजारों में से एक है। कंपनी भारत को अपने लिए रणनीतिक बाजार मानती है और यहां लंबे समय तक कारोबार बढ़ाने की योजना है। कंपनी पहले दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अपने स्टोर बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके बाद दूसरे राज्यों में भी विस्तार किया जाएगा। कैरेफोर का पहला स्टोर ग्रेटर नोएडा के एचएंडएस मॉल में खुल चुका है। अपैरल गु्रप के चेयरमैन ने कहा कि कंपनी का अगला स्टोर अगले महीने खुल सकता है। इसके बाद अगले 18 महीनों में दिल्ल-एनसीआर क्षेत्र में 12 और स्टोर खोलने की योजना है। इसके बाद कंपनी दूसरे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार करेगी। कैरेफोर ने कहा कि वह भारत में तेजी से बढ़ते क्विक-कॉमर्स और ई-कॉमर्स कारोबार को भी ध्यान में रख रही है। ऑनलाइन खरीदारी तेजी से बढ़ रही है, खासकर खाने-पीने और किराना कारोबार में। कंपनी को अपने स्टोर, ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स कारोबार को आपस में जोडऩा होगा। कंपनी का मानना है कि भारत में एक हाइब्रिड मॉडल काम करेगा, जिसमें ऑनलाइन और फिजिकल स्टोर दोनों मिलकर काम करेंगे। कैरेफोर भारत में स्थानीय स्तर पर तैयार और खरीदे गए सामान की बड़ी रेंज उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। इसमें ताजे फल-सब्जियां, किराना, बेकरी, घर में इस्तेमाल होने वाला सामान और पर्सनल केयर उत्पाद शामिल होंगे। इसके साथ फैशन और एक्सेसरीज भी उपलब्ध रहेंगी।

Share
एक दशक से ज्यादा समय बाद Carrefour ने की इन्डिया में एंट्री

 भारत के तेजी से बढ़ते रिटेल बाजार में कदम रखने के लिए फ्रांस की बड़ी रिटेल कंपनी कैरेफोर एक बार फिर भारत लौट आई है। इस बार कंपनी ने भारत में वापसी के लिए अपैरल गु्रप के साथ साझेदारी की है। कंपनी का लक्ष्य अगले तीन साल में 50 स्टोर खोलना है। शुरुआत में उत्तर भारत पर फोकस किया जाएगा और आगे चलकर कंपनी अधिग्रहण के जरिए भी अपने कारोबार का विस्तार करेगी। कैरेफोर इससे पहले भी भारत में काम कर चुकी है। कंपनी ने 2014 में अपने कैश-एंड-कैरी कारोबार को बंद कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार की रणनीति में बदलाव किया। 2018 में कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए नई रणनीति अपनाई और फ्रेंचाइजी, साझेदारी और स्थानीय कंपनियों के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया। इसी रणनीति के तहत अब भारत में वापसी की गई है। कैरेफोर के इंटरनेशनल पार्टनरशिप एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पैट्रिक लासफार्ग ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते और बड़े उपभोक्ता बाजारों में से एक है। कंपनी भारत को अपने लिए रणनीतिक बाजार मानती है और यहां लंबे समय तक कारोबार बढ़ाने की योजना है। कंपनी पहले दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अपने स्टोर बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके बाद दूसरे राज्यों में भी विस्तार किया जाएगा। कैरेफोर का पहला स्टोर ग्रेटर नोएडा के एचएंडएस मॉल में खुल चुका है। अपैरल गु्रप के चेयरमैन ने कहा कि कंपनी का अगला स्टोर अगले महीने खुल सकता है। इसके बाद अगले 18 महीनों में दिल्ल-एनसीआर क्षेत्र में 12 और स्टोर खोलने की योजना है। इसके बाद कंपनी दूसरे क्षेत्रों में तेजी से विस्तार करेगी। कैरेफोर ने कहा कि वह भारत में तेजी से बढ़ते क्विक-कॉमर्स और ई-कॉमर्स कारोबार को भी ध्यान में रख रही है। ऑनलाइन खरीदारी तेजी से बढ़ रही है, खासकर खाने-पीने और किराना कारोबार में। कंपनी को अपने स्टोर, ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स कारोबार को आपस में जोडऩा होगा। कंपनी का मानना है कि भारत में एक हाइब्रिड मॉडल काम करेगा, जिसमें ऑनलाइन और फिजिकल स्टोर दोनों मिलकर काम करेंगे। कैरेफोर भारत में स्थानीय स्तर पर तैयार और खरीदे गए सामान की बड़ी रेंज उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। इसमें ताजे फल-सब्जियां, किराना, बेकरी, घर में इस्तेमाल होने वाला सामान और पर्सनल केयर उत्पाद शामिल होंगे। इसके साथ फैशन और एक्सेसरीज भी उपलब्ध रहेंगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news