खाद्य सुरक्षा नियामक स्नस्स््रढ्ढ ने देश के प्रमुख फाइव-स्टार होटलों को खाद्य सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और स्वच्छता के मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (स्नस्स््रढ्ढ) के सीईओ ने प्रमुख होटल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह निर्देश दिल्ली के एयरोसिटी स्थित दो प्रमुख फाइव-स्टार होटल- ‘जे डब्ल्यू मैरियट’ और ‘अंदाज’ को हाल में स्नस्स््रढ्ढ की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद आया है। बैठक में नियामकीय अनुपालन, स्वच्छता मानकों, रसोई में सुरक्षा इंतजाम और खाद्य सुरक्षा की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई। सूत्रों के मुताबिक, स्नस्स््रढ्ढ ने होटल कंपनियों को बताया कि उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत फाइव-स्टार होटल में निरीक्षण बढ़ा दिए गए हैं। स्नस्स््रढ्ढ ने 26 अगस्त को जे डब्ल्यू मैरियट और अंदाज दिल्ली होटल को निरीक्षण के बाद नोटिस जारी किए थे। निरीक्षण में कॉकरोच का प्रकोप, समय -सीमा पार कर चुके खाद्य पदार्थ, खराब स्वच्छता और खाद्य पदार्थों के अनुचित भंडारण सहित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़ी गंभीर कमियां पाई गई थीं।