TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

09-05-2026

2025 में सिंगापुर आये 1.69 करोड़ ट्यूरिस्ट

  •  ‘ट्यूरिज्म 2040’ योजना के तहत सिंगापुर पर्यटन बोर्ड का अनुमान है कि वर्ष 2040 तक पर्यटन आय 47 अरब से 50 अरब सिंगापुर डॉलर के बीच पहुंच जाएगी। सिंगापुर पर्यटन बोर्ड के अनुसार, 2026 में पर्यटन आय 31 अरब से 32.5 अरब सिंगापुर डॉलर के बीच और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या 1.7 करोड़ से 1.8 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है। वर्ष 2024 में सिंगापुर ने 1.65 करोड़ पर्यटकों से 29.8 अरब सिंगापुर डॉलर की आय अर्जित की थी।खबरों के अनुसार, 2025 में सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे ने लगभग सात करोड़ यात्रियों की आवाजाही दर्ज की। सिंगापुर पर्यटन बोर्ड की सीईओ मेलिसा आउ ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण आने वाले महीनों में मांग पर दबाव रह सकता है। हमारे पर्यटन व्यवसाय इस संकट और वैश्विक अनिश्चितता के कारण दबाव में हैं। हालांकि पहली तिमाही में पर्यटकों की संख्या में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत वृद्धि हुई लेकिन आगे मांग नरम पड़ सकती है। सिंगापुर ने वर्ष 2025 में 1.69 करोड़ पर्यटकों से रिकॉर्ड 32.8 अरब सिंगापुर डॉलर (25.9 अरब अमेरिकी डॉलर) की आय अर्जित की। व्यापार संबंधों की प्रभारी मंत्री ग्रेस फू ने अगले पांच वर्ष में पर्यटन विकास कोष के लिए अतिरिक्त 74 करोड़ सिंगापुर डॉलर की वित्तीय सहायता की घोषणा की। यह 2024 में दिए गए 30 करोड़ सिंगापुर डॉलर से अधिक है। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता ‘टूरिज्म 2040’ के तहत हमारी महत्वाकांक्षाओं को समर्थन देगी जिससे विकास के अगले चरण को दिशा मिलेगी एवं सिंगापुर को एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनाए रखा जा सकेगा। इस कोष से पांच लाख सिंगापुर डॉलर का अनुदान व्यवसायों को विपणन गतिविधियां बढ़ाने और सिंगापुर में व्यावसायिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ाने के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा पांच लाख सिंगापुर डॉलर एक ‘मार्केट एक्सेस फंड’ के लिए निर्धारित किए जाएंगे जिससे कंपनियों को नए बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Share
2025 में सिंगापुर आये 1.69 करोड़ ट्यूरिस्ट

 ‘ट्यूरिज्म 2040’ योजना के तहत सिंगापुर पर्यटन बोर्ड का अनुमान है कि वर्ष 2040 तक पर्यटन आय 47 अरब से 50 अरब सिंगापुर डॉलर के बीच पहुंच जाएगी। सिंगापुर पर्यटन बोर्ड के अनुसार, 2026 में पर्यटन आय 31 अरब से 32.5 अरब सिंगापुर डॉलर के बीच और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या 1.7 करोड़ से 1.8 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है। वर्ष 2024 में सिंगापुर ने 1.65 करोड़ पर्यटकों से 29.8 अरब सिंगापुर डॉलर की आय अर्जित की थी।खबरों के अनुसार, 2025 में सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे ने लगभग सात करोड़ यात्रियों की आवाजाही दर्ज की। सिंगापुर पर्यटन बोर्ड की सीईओ मेलिसा आउ ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण आने वाले महीनों में मांग पर दबाव रह सकता है। हमारे पर्यटन व्यवसाय इस संकट और वैश्विक अनिश्चितता के कारण दबाव में हैं। हालांकि पहली तिमाही में पर्यटकों की संख्या में सालाना आधार पर तीन प्रतिशत वृद्धि हुई लेकिन आगे मांग नरम पड़ सकती है। सिंगापुर ने वर्ष 2025 में 1.69 करोड़ पर्यटकों से रिकॉर्ड 32.8 अरब सिंगापुर डॉलर (25.9 अरब अमेरिकी डॉलर) की आय अर्जित की। व्यापार संबंधों की प्रभारी मंत्री ग्रेस फू ने अगले पांच वर्ष में पर्यटन विकास कोष के लिए अतिरिक्त 74 करोड़ सिंगापुर डॉलर की वित्तीय सहायता की घोषणा की। यह 2024 में दिए गए 30 करोड़ सिंगापुर डॉलर से अधिक है। उन्होंने कहा कि यह वित्तीय सहायता ‘टूरिज्म 2040’ के तहत हमारी महत्वाकांक्षाओं को समर्थन देगी जिससे विकास के अगले चरण को दिशा मिलेगी एवं सिंगापुर को एक आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनाए रखा जा सकेगा। इस कोष से पांच लाख सिंगापुर डॉलर का अनुदान व्यवसायों को विपणन गतिविधियां बढ़ाने और सिंगापुर में व्यावसायिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ाने के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा पांच लाख सिंगापुर डॉलर एक ‘मार्केट एक्सेस फंड’ के लिए निर्धारित किए जाएंगे जिससे कंपनियों को नए बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news