TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

09-05-2026

सबसे अधिक स्पैम कॉल प्रभावित देशों में इन्डिया भी

  •  भारत दुनिया में पांचवें सबसे अधिक स्पैम कॉल प्रभावित देशों में शामिल है। बिक्री और टेलीमार्केटिंग कॉल्स इस समस्या का प्रमुख कारण बनी हुई हैं। कॉल करने वालों की पहचान की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म ट्रूकॉलर की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। स्पैम कॉल से सबसे अधिक प्रभावित देशों की ग्लोबल सूची में इंडोनेशिया शीर्ष पर है। इसके बाद चिली, वियतनाम और ब्राजील का स्थान है। ट्रूकॉलर के 50 करोड़ ग्लोबल यूजर्स के गुमनाम और एकीकृत डेटा पर आधारित इन आंकड़ों से पता चला है कि कंपनी ने वर्ष 2025 में दुनिया भर में 68 अरब से अधिक स्पैम और धोखाधड़ी वाली कॉल की पहचान की। भारत में स्पैम कॉल की तीव्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल स्पैम गतिविधि में सेल्स और टेलीमार्केटिंग कॉल की हिस्सेदारी सबसे अधिक 36 प्रतिशत रही, जिसके बाद वित्तीय सेवाओं का स्थान (18 प्रतिशत) रहा। वहीं, देश में कुल स्पैम कॉल में धोखाधड़ी का हिस्सा 12 प्रतिशत पाया गया।

Share
सबसे अधिक स्पैम कॉल प्रभावित देशों में इन्डिया भी

 भारत दुनिया में पांचवें सबसे अधिक स्पैम कॉल प्रभावित देशों में शामिल है। बिक्री और टेलीमार्केटिंग कॉल्स इस समस्या का प्रमुख कारण बनी हुई हैं। कॉल करने वालों की पहचान की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म ट्रूकॉलर की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। स्पैम कॉल से सबसे अधिक प्रभावित देशों की ग्लोबल सूची में इंडोनेशिया शीर्ष पर है। इसके बाद चिली, वियतनाम और ब्राजील का स्थान है। ट्रूकॉलर के 50 करोड़ ग्लोबल यूजर्स के गुमनाम और एकीकृत डेटा पर आधारित इन आंकड़ों से पता चला है कि कंपनी ने वर्ष 2025 में दुनिया भर में 68 अरब से अधिक स्पैम और धोखाधड़ी वाली कॉल की पहचान की। भारत में स्पैम कॉल की तीव्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल स्पैम गतिविधि में सेल्स और टेलीमार्केटिंग कॉल की हिस्सेदारी सबसे अधिक 36 प्रतिशत रही, जिसके बाद वित्तीय सेवाओं का स्थान (18 प्रतिशत) रहा। वहीं, देश में कुल स्पैम कॉल में धोखाधड़ी का हिस्सा 12 प्रतिशत पाया गया।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news