तर्किश एयरलाइंस, एयर चाइना, लुफ्थांसा उन एयरलाइन कम्पनियों में से हैं जिन्होंने सीट्स और उड़ानों की संख्या घटा दी है। एविएशन डेटा फर्म सीरियम से प्राप्त डेटा के अनुसार इंधन की मारामारी के बीच मई माह के लिये करीब 20 लाख सीट्स और 12,000 उड़ानों का संचालन रद्द किया गया है। ऑपरेशन क्राइसिस से जूझ रही ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री के सामने इंधन की उपलब्धता का सबसे बड़ा संकट है। इंडस्ट्री ने इस प्रकार का संकट कभी भी नहीं देखा है और इस कारण सीट्स और उड़ानों को इतने बड़े पैमाने पर कैंसल किया गया है। लुफ्थांसा ने अकेले ही करीब बीस हजार उड़ानों को कैंसल किया है। एमीरेट्स, यूनाइटेड एयरलाइन, ब्रिटिश एयरवेज, अमेरिकन एयरलाइंस, ऑल निपॉन एयरवेज ने भी कैपेसिटी को घटाया है। विश्व में यह पीक ट्रैवल सीजन है और ऐसे व्यस्त समय पर एयरलाइंस कम्पनियों को अपनी कमाई का जरिया सीमित करना पड़ा है।