TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

01-05-2026

अमेजॉन करेगी 2800 करोड़ रु. का इन्वेस्टमेंट

  •  अमेजॉन इन्डिया देश में 2,800 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगी। लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के विस्तार और एम्प्लॉइज की सिक्योरिटी, हैल्थ और इकोनॉमिक डवलपमेंट को बेहतर बनाने के लिये यह निवेश किया जायेगा। यह अमेजॉन की उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वह वर्ष 2030 तक देश में 35 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेगी। योजना का प्रमुख फोकस एआई बेस्ड डिजिटलाइजेशन, एक्सपोर्ट एक्सपेंशन और एम्प्लॉयमेंट क्रिएशन पर रहेगा। कम्पनी के अनुसार वह देशभर में कन्ज्यूमर्स को मिनटों, घंटों और दिनों में सर्विस जारी रखने के लिये अपने मुख्य और क्विक कॉमर्स दोनों का ही विस्तार करेगी। यह निवेश वर्ष 2025 में कम्पनी के दो हजार करोड़ रुपये के निवेश पर होगा, जिससे देशभर में 17 नये सप्लाई सेंटर्स, छह छटाई केन्द्र और अंतिम छोर तक डिलीवरी वाले 75 स्टेशन शुरू किये गये। कम्पनी के एक अधिकारी के अनुसार नेटवर्क के केन्द्र में हमारे लोग हैं और हम सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण को बेहतर बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि अमेजॉन फ्लिपकार्ट, बिगबास्केट, जियोमार्ट के साथ क्विक कॉमर्स में ब्लिंकइट, इन्स्टामार्ट और जेप्टो के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। बोस्टन कन्सल्टेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ई-कॉमर्स सेगमेंट 120 से 140 अरब डॉलर का है और वर्ष 2030 तक इसके 280 से 300 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

Share
अमेजॉन करेगी 2800 करोड़ रु. का इन्वेस्टमेंट

 अमेजॉन इन्डिया देश में 2,800 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगी। लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के विस्तार और एम्प्लॉइज की सिक्योरिटी, हैल्थ और इकोनॉमिक डवलपमेंट को बेहतर बनाने के लिये यह निवेश किया जायेगा। यह अमेजॉन की उस व्यापक योजना का हिस्सा है, जिसके तहत वह वर्ष 2030 तक देश में 35 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेगी। योजना का प्रमुख फोकस एआई बेस्ड डिजिटलाइजेशन, एक्सपोर्ट एक्सपेंशन और एम्प्लॉयमेंट क्रिएशन पर रहेगा। कम्पनी के अनुसार वह देशभर में कन्ज्यूमर्स को मिनटों, घंटों और दिनों में सर्विस जारी रखने के लिये अपने मुख्य और क्विक कॉमर्स दोनों का ही विस्तार करेगी। यह निवेश वर्ष 2025 में कम्पनी के दो हजार करोड़ रुपये के निवेश पर होगा, जिससे देशभर में 17 नये सप्लाई सेंटर्स, छह छटाई केन्द्र और अंतिम छोर तक डिलीवरी वाले 75 स्टेशन शुरू किये गये। कम्पनी के एक अधिकारी के अनुसार नेटवर्क के केन्द्र में हमारे लोग हैं और हम सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक कल्याण को बेहतर बनाने के लिये प्रतिबद्ध है। उल्लेखनीय है कि अमेजॉन फ्लिपकार्ट, बिगबास्केट, जियोमार्ट के साथ क्विक कॉमर्स में ब्लिंकइट, इन्स्टामार्ट और जेप्टो के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। बोस्टन कन्सल्टेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ई-कॉमर्स सेगमेंट 120 से 140 अरब डॉलर का है और वर्ष 2030 तक इसके 280 से 300 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news