TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

01-04-2026

देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक होंगे शामिल

  •  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमओ में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ को लेकर बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मई के द्वितीय पखवाड़े में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ के लिए आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के अधिकाधिक कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और तकनीकी जानकारों को इस आयोजन से जोड़ा जाए ताकि किसान इसका अधिक से अधिक लाभ ले सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ग्राम-2026’ के सफल क्रियान्वयन से कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक और निवेश को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही किसानों को देश-विदेश के विशेषज्ञों के अनुभव और तकनीकी जानकारी का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने गांव-गांव जन जागरण अभियान चलाकर किसानों को जागरुक करने, प्रगतिशील किसानों, पशुपालकों, डेयरी एवं मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत करने के निर्देश दिए।   उन्होंने कहा कि कृषि पर्यवेक्षक, कृषि मित्र, ग्राम सेवा सहकारी समितियों और डेयरी समितियों सहित आयोजन से जुड़े कार्मिकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाए। साथ ही, ‘ग्राम-2026’ से संबंधित सभी विभागों की विशेष जानकारियों का संकलन करते हुए एक मार्गदर्शिका भी तैयार की जाए। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं फिक्की के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने ‘ग्राम-2026’ को लेकर अब तक की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही, आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने संबंधी कार्ययोजना के बारे में संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए निर्देशित किया।

Share
देश-विदेश के कृषि विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक होंगे शामिल

 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएमओ में ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ को लेकर बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मई के द्वितीय पखवाड़े में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ के लिए आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के अधिकाधिक कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और तकनीकी जानकारों को इस आयोजन से जोड़ा जाए ताकि किसान इसका अधिक से अधिक लाभ ले सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ग्राम-2026’ के सफल क्रियान्वयन से कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक और निवेश को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही किसानों को देश-विदेश के विशेषज्ञों के अनुभव और तकनीकी जानकारी का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने गांव-गांव जन जागरण अभियान चलाकर किसानों को जागरुक करने, प्रगतिशील किसानों, पशुपालकों, डेयरी एवं मत्स्य पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत करने के निर्देश दिए।   उन्होंने कहा कि कृषि पर्यवेक्षक, कृषि मित्र, ग्राम सेवा सहकारी समितियों और डेयरी समितियों सहित आयोजन से जुड़े कार्मिकों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाए। साथ ही, ‘ग्राम-2026’ से संबंधित सभी विभागों की विशेष जानकारियों का संकलन करते हुए एक मार्गदर्शिका भी तैयार की जाए। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं फिक्की के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों ने ‘ग्राम-2026’ को लेकर अब तक की तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया। साथ ही, आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने संबंधी कार्ययोजना के बारे में संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए निर्देशित किया।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news