TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

08-05-2025

भारत 2025 में 4 ट्रिलियन डॉलर पार कर बन जाएगा चौथी बड़ी इकोनॉमी : आईएमएफ

  •  

    नई दिल्लीञ्चएजेंसी
    आईएमएफ के आंकड़ों के अनुसार भारत 2025 में 4 ट्रिलियन डॉलर के लेवल को पार कर जापान को पीछे छोड़ चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा। जापान के 4,186 ट्रिलियन डॉलर की तुलना में भारत की अर्थव्यवस्था 2025 में नाममात्र जीडीपी में 4.187 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। 2024 तक जापान के 4.1 ट्रिलियन डॉलर की तुलना में भारत 3.9 ट्रिलियन डॉलर के जीडीपी के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। भारत की जीडीपी ग्रोथ इस साल 6.3 परसेंट रहने की उम्मीद है। पहले 6.5 परसेंट जीडीपी ग्रोथ का अनुमान लगाया गया था। वहीं जापान की जीडीपी ग्रोथ 0.6 परसेंट रहने की उम्मीद है। भारत 2028 में जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के करीब पहुंच रहा है। अनुमान है कि 2028 तक भारत का जीडीपी 5.584.476 ट्रिलियन डॉलर होगा जबकि जर्मनी का 5.251.928 ट्रिलियन डॉलर। भारत 2027 तक 5.069.47 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ 5 ट्रिलियन डॉलर के लेवल को पार कर जाएगा। भारत 2020 में ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था। 
Share

Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news