TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

23-04-2026

खिलाडिय़ों का शतरंज...

  •  फ्रांस के लक्जरी ब्रांड श्नैल ने वॉचेज एंड वंडर्स 2026 में अनोखा मास्टरपीस चैस पेश किया है जिसे आप आर्ट भी कह सकते हैं और ज्यूलरी भी। कोको गेम कलेक्शन वाले इस डायमंड-एन्क्रस्टेड शतरंज सेट की प्राइस करीब 41 लाख डॉलर (लगभग 34 करोड़ रुपये) है। इसे अब तक का ब्रांड का सबसे महंगा लाइफस्टाइल ऑब्जेक्ट माना जा रहा है। इस शतरंज सेट में 110 कैरेट से अधिक वजन के 9,200 से ज्यादा हीरे जड़े हैं। इसके 64 खानों को हाई-टेेक सिरेमिक और ऑब्सीडियन बेस से सजाया गया है। दावा है कि इस शतरंज सेट को बनाने में 3 साल लगे हैं। इसकी क्वीन यानी रानी को गैब्रिएली श्नैल (कोको शनेल) की नकल में डिजाइन किया गया है। इस रानी के अंदर एक छिपी हुई घड़ी (हिडन क्लॉक) है। इस क्वीन को चैस बोर्ड से अलग कर ज्यूलरी के रूप में पहना भी जा सकता है। व्हाइट कलर की क्वीन पर 842 ब्रिलियंट-कट डायमंड्स से श्नैल की आइकॉनिक ट्वीड जैकेट का पैटर्न बनाया गया है, जबकि ब्लैक क्वीन पर 193 डायमंड एक्सेंट्स दिए गए हैं। 

Share
खिलाडिय़ों का शतरंज...

 फ्रांस के लक्जरी ब्रांड श्नैल ने वॉचेज एंड वंडर्स 2026 में अनोखा मास्टरपीस चैस पेश किया है जिसे आप आर्ट भी कह सकते हैं और ज्यूलरी भी। कोको गेम कलेक्शन वाले इस डायमंड-एन्क्रस्टेड शतरंज सेट की प्राइस करीब 41 लाख डॉलर (लगभग 34 करोड़ रुपये) है। इसे अब तक का ब्रांड का सबसे महंगा लाइफस्टाइल ऑब्जेक्ट माना जा रहा है। इस शतरंज सेट में 110 कैरेट से अधिक वजन के 9,200 से ज्यादा हीरे जड़े हैं। इसके 64 खानों को हाई-टेेक सिरेमिक और ऑब्सीडियन बेस से सजाया गया है। दावा है कि इस शतरंज सेट को बनाने में 3 साल लगे हैं। इसकी क्वीन यानी रानी को गैब्रिएली श्नैल (कोको शनेल) की नकल में डिजाइन किया गया है। इस रानी के अंदर एक छिपी हुई घड़ी (हिडन क्लॉक) है। इस क्वीन को चैस बोर्ड से अलग कर ज्यूलरी के रूप में पहना भी जा सकता है। व्हाइट कलर की क्वीन पर 842 ब्रिलियंट-कट डायमंड्स से श्नैल की आइकॉनिक ट्वीड जैकेट का पैटर्न बनाया गया है, जबकि ब्लैक क्वीन पर 193 डायमंड एक्सेंट्स दिए गए हैं। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news