TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

10-04-2026

एलन मस्क की स्पेसएक्स का पैनिक अटैक

  •  एलन मस्क की स्पेसएक्स का वेल्यूएशन दुनियाभर में चर्चा बन रहा है। स्पेसएक्स 1.75 ट्रिलियन डॉलर के वेल्यूएशन पर आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। 1.75 ट्रिलियन डॉलर यानि 1.75 लाख करोड़ डॉलर (163 लाख करोड़ रुपये)। हालांकि एनेलिस्ट कहते हैं कि यह ओवरप्राइस्ड है। लेकिन स्पेसएक्स अमेरिका की छठी सबसे ज्यादा वेल्यूएशन वाली लिस्टेड कंपनी बन जाएगी। और फेसबुक व इंस्टाग्राम वाली मेटा प्लेटफॉम्र्स, बर्कशायर हैथवे भी पीछे छूट जाएंगी। लेकिन जिस तरह से स्पेसएक्स ने स्पेस मार्केट को डिसरप्ट किया है उसे देखते हुए लगता नहीं कि इंवेस्टर इस पर दांव लगाने से चूकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीओ के जरिए स्पेसएक्स रिकॉर्ड $75 बिलियन डॉलर जुटा सकती है। स्पेसएक्स की वैल्यूएशन उसके लाभदायक और तेजी से बढ़ते स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क पर आधारित है, जिसके 10 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। फिर सैटेलाइट लॉन्च बिजनस तो है ही। दिसंबर 2015 को लॉन्च हुआ स्पेसएक्स का फाल्कन 9 दुनिया का ऐसा पहला रॉकेट बना था जिसे कंट्रोल्ड तरीके से रिकवर किया जा सकता है। अकेले 2025 मेंं ही इसके 165 लॉन्च हुए हैं जो साल का नया रिकॉर्ड है। आम रॉकेट जहां जलकर खत्म हो जाते हैं वहीं फाल्कन9 का ज्यादातर हिस्सा सैटेलाइट को कक्षा में पहुंचाने के बाद वापस धरती पर सुरक्षित रूप से लौट आता है जिसे रीकंडिशन कर फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। एलन मस्क स्पेस में डेटा सेंटर बनाने के साथ ही 10 लाख सैटेलाइट भी लॉन्च करने का टार्गेट लेकर चल रहे हैं। एनेलिस्ट्स के अनुसार एलन मस्क के सभी वेंचर एक प्रूव्ड बिजनस मॉडल हैं इसका फायदा स्पेसएक्स को भी मिलेगा। स्टारलिंक और एक्सएआई सहित एलन मस्क के कई प्रोजेक्ट अभी फुल पॉटेंशियल तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले चार-पांच साल में ये ट्रिलियन डॉलर की वेल्यू अनलॉक कर सकते हैं। स्पेसएक्स की लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट्स लॉन्च करने के मामले में महारथ है। ये सैटेलाइट इंटरनेट और कम्यूनिकेशन सर्विस प्रदान करते हैं। स्टारलिंक  प्रोफिट में है और स्पेसएक्स के रेवेन्यू में लगभग 50 से 80 परसेंट शेयर इसी का है। कंपनी चांद और मंगल के लिए स्टारशिप नाम के रॉकेट प्रोग्राम पर भी काम कर रही है। यदि स्टारशिप समय पर तैयार हो जाता है और स्टारलिंक  मोबाइल सर्विस में उतरती है तो वेल्यूएशन कई गुना बढ़ सकता है। स्पेसएक्स लगभग हर दो दिन में एक रॉकेट लॉन्च करता है। इतनी बड़ी कैपेसिटी तैयार कर स्पेसएक्स ने अमेजन के ब्लू ऑरिजिन जैसे वेंचर्स के सामने बैरिकेड खड़ा कर दिया है। ब्लू ऑरिजिन भी अपना सैटेलाइट नेटवर्क बना रही है। स्पेसएक्स ने 2025 में लगभग $25 बिलियन डॉलर के रेवेन्यू पर 8 बिलियन  डॉलर का प्रोफिट कमाया था। एलन मस्क की ही टेस्ला के शेयर 5 साल में चार गुना हो चुके हैं। फरवरी में मस्क ने स्पेसएक्स के साथ अपने एआई स्टार्टअप एक्सएआई को मर्ज कर दिया था। उस समय स्पेसएक्स की वेल्यू 1 ट्रिलियन और एक्सएआई की $250 बिलियन आंकी गई थी। सेकेंडरी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म नैस्डैक प्राइवेट मार्केट पर इसकी वर्तमान वेल्यू 1.54 ट्रिलियन डॉलर है।

Share
एलन मस्क की स्पेसएक्स का पैनिक अटैक

 एलन मस्क की स्पेसएक्स का वेल्यूएशन दुनियाभर में चर्चा बन रहा है। स्पेसएक्स 1.75 ट्रिलियन डॉलर के वेल्यूएशन पर आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। 1.75 ट्रिलियन डॉलर यानि 1.75 लाख करोड़ डॉलर (163 लाख करोड़ रुपये)। हालांकि एनेलिस्ट कहते हैं कि यह ओवरप्राइस्ड है। लेकिन स्पेसएक्स अमेरिका की छठी सबसे ज्यादा वेल्यूएशन वाली लिस्टेड कंपनी बन जाएगी। और फेसबुक व इंस्टाग्राम वाली मेटा प्लेटफॉम्र्स, बर्कशायर हैथवे भी पीछे छूट जाएंगी। लेकिन जिस तरह से स्पेसएक्स ने स्पेस मार्केट को डिसरप्ट किया है उसे देखते हुए लगता नहीं कि इंवेस्टर इस पर दांव लगाने से चूकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीओ के जरिए स्पेसएक्स रिकॉर्ड $75 बिलियन डॉलर जुटा सकती है। स्पेसएक्स की वैल्यूएशन उसके लाभदायक और तेजी से बढ़ते स्टारलिंक सैटेलाइट नेटवर्क पर आधारित है, जिसके 10 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं। फिर सैटेलाइट लॉन्च बिजनस तो है ही। दिसंबर 2015 को लॉन्च हुआ स्पेसएक्स का फाल्कन 9 दुनिया का ऐसा पहला रॉकेट बना था जिसे कंट्रोल्ड तरीके से रिकवर किया जा सकता है। अकेले 2025 मेंं ही इसके 165 लॉन्च हुए हैं जो साल का नया रिकॉर्ड है। आम रॉकेट जहां जलकर खत्म हो जाते हैं वहीं फाल्कन9 का ज्यादातर हिस्सा सैटेलाइट को कक्षा में पहुंचाने के बाद वापस धरती पर सुरक्षित रूप से लौट आता है जिसे रीकंडिशन कर फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है। एलन मस्क स्पेस में डेटा सेंटर बनाने के साथ ही 10 लाख सैटेलाइट भी लॉन्च करने का टार्गेट लेकर चल रहे हैं। एनेलिस्ट्स के अनुसार एलन मस्क के सभी वेंचर एक प्रूव्ड बिजनस मॉडल हैं इसका फायदा स्पेसएक्स को भी मिलेगा। स्टारलिंक और एक्सएआई सहित एलन मस्क के कई प्रोजेक्ट अभी फुल पॉटेंशियल तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगले चार-पांच साल में ये ट्रिलियन डॉलर की वेल्यू अनलॉक कर सकते हैं। स्पेसएक्स की लो-अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट्स लॉन्च करने के मामले में महारथ है। ये सैटेलाइट इंटरनेट और कम्यूनिकेशन सर्विस प्रदान करते हैं। स्टारलिंक  प्रोफिट में है और स्पेसएक्स के रेवेन्यू में लगभग 50 से 80 परसेंट शेयर इसी का है। कंपनी चांद और मंगल के लिए स्टारशिप नाम के रॉकेट प्रोग्राम पर भी काम कर रही है। यदि स्टारशिप समय पर तैयार हो जाता है और स्टारलिंक  मोबाइल सर्विस में उतरती है तो वेल्यूएशन कई गुना बढ़ सकता है। स्पेसएक्स लगभग हर दो दिन में एक रॉकेट लॉन्च करता है। इतनी बड़ी कैपेसिटी तैयार कर स्पेसएक्स ने अमेजन के ब्लू ऑरिजिन जैसे वेंचर्स के सामने बैरिकेड खड़ा कर दिया है। ब्लू ऑरिजिन भी अपना सैटेलाइट नेटवर्क बना रही है। स्पेसएक्स ने 2025 में लगभग $25 बिलियन डॉलर के रेवेन्यू पर 8 बिलियन  डॉलर का प्रोफिट कमाया था। एलन मस्क की ही टेस्ला के शेयर 5 साल में चार गुना हो चुके हैं। फरवरी में मस्क ने स्पेसएक्स के साथ अपने एआई स्टार्टअप एक्सएआई को मर्ज कर दिया था। उस समय स्पेसएक्स की वेल्यू 1 ट्रिलियन और एक्सएआई की $250 बिलियन आंकी गई थी। सेकेंडरी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म नैस्डैक प्राइवेट मार्केट पर इसकी वर्तमान वेल्यू 1.54 ट्रिलियन डॉलर है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news