हर्मीज ने बीजिंग के सैनलिटुन में नया पांच-मंजिला फ्लैगशिप स्टोर खोला है। मकसद रिटेल स्पेस क्रिएट करना नहीं बल्कि एक फुल लक्जरी टूर देने का है। 2 अप्रैल 2026 को खुले इस स्टैंड-अलोन स्टोर में सोलह अलग-अलग लक्जरी सैक्शन हैं जिनमें लक्जरी ज्यूलरी, सिल्क और फैशन कलेक्शन के बीच से गुजरते हुए बायर बिर्किन बैग तक पहुंचते हैं। इसकी थीम फोरबिडन सिटी से ली गई है, जो मिंग और किंग राजवंशों के दौरान चीन का राजनीतिक और सांस्कृतिक केंद्र रहा। इस पांच मंजिला ग्लास बिल्डिंग पिंक और टेराकोटा सिरेमिक टाइल्स से ढकी है जिससे ये एक चमकते लालटेन जैसी दिखती है। पेरिस स्थित आरडीएआई द्वारा डिजाइन किया गया इसका फ्रंट फसाड सेमी ट्रांसपेरेट कर्टेन जैसा काम करता है। इसे मेटल की जाली का पिंजरा बनाकर तैयार किया गया जो चीन की पारंपरिक पक्षी-पालन संस्कृति की झलक देता है।