TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

26-12-2025

न्यू बैलेंस की जान्हवी...

  •  अमेरिकी स्पोर्ट्सवियर ब्रांड न्यू बैलेंस ने भारत में जान्हवी कपूर को ब्रांड एंबेसडर  बनाया है। इस पार्टनरशिप के जरिए न्यू बैलेंस ब्रांड न केवल फैशन और स्पोर्ट्स  में ब्रांड पहचान खड़ी करना चाहता है, बल्कि भारत में फिटनेस और स्टाइल कल्चर को भी आगे बढ़ाना चाहता है। न्यू बैलेंस ने भारत में 2000 के शुरुआती दशक में नाकामयाब कोशिश की थी। लेकिन 2016 में न्यू बैलेंस ने मुंबई के द मेजर ब्रांड्स ग्रुप के साथ पार्टनरशिप कर अपना पहला स्टोर नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में खोला था। वर्ष 2022 में न्यू बैलेंस ने सब्सिडियरी कंपनी बनाकर इंडिया ऑपरेशन्स अपने हाथ में ले लिए। अभी कंपनी के पुणे, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, और सूरत में आउटलेट है। कंपनी भारत में कोको (कंपनी ओन्ड कंपनी ऑपरेटेड), फ्रेंचाइजी स्टोर, प्रमुख (एमबीओ) मल्टी-ब्रांड आउटलेट, और ई-कॉमर्स के जरिए डिस्ट्रिब्यूशन कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में रनिंग शूज, वॉकिंग और ट्रेनिंग शूज, तथा स्टाइलिश लाइफस्टाइल स्नीकर्स शामिल हैं। इसके अलावा फ्रेश फोम एक्स और फ्यूलसेल जैसी टेक्नोलॉजी वाले फुटवियर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी ऑफर करती है। वर्ष 2024 में न्यू बैलेंस का ग्लोबल रेवेन्यू $7.8 बिलियन डॉलर था।

Share
न्यू बैलेंस की जान्हवी...

 अमेरिकी स्पोर्ट्सवियर ब्रांड न्यू बैलेंस ने भारत में जान्हवी कपूर को ब्रांड एंबेसडर  बनाया है। इस पार्टनरशिप के जरिए न्यू बैलेंस ब्रांड न केवल फैशन और स्पोर्ट्स  में ब्रांड पहचान खड़ी करना चाहता है, बल्कि भारत में फिटनेस और स्टाइल कल्चर को भी आगे बढ़ाना चाहता है। न्यू बैलेंस ने भारत में 2000 के शुरुआती दशक में नाकामयाब कोशिश की थी। लेकिन 2016 में न्यू बैलेंस ने मुंबई के द मेजर ब्रांड्स ग्रुप के साथ पार्टनरशिप कर अपना पहला स्टोर नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में खोला था। वर्ष 2022 में न्यू बैलेंस ने सब्सिडियरी कंपनी बनाकर इंडिया ऑपरेशन्स अपने हाथ में ले लिए। अभी कंपनी के पुणे, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु, और सूरत में आउटलेट है। कंपनी भारत में कोको (कंपनी ओन्ड कंपनी ऑपरेटेड), फ्रेंचाइजी स्टोर, प्रमुख (एमबीओ) मल्टी-ब्रांड आउटलेट, और ई-कॉमर्स के जरिए डिस्ट्रिब्यूशन कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में रनिंग शूज, वॉकिंग और ट्रेनिंग शूज, तथा स्टाइलिश लाइफस्टाइल स्नीकर्स शामिल हैं। इसके अलावा फ्रेश फोम एक्स और फ्यूलसेल जैसी टेक्नोलॉजी वाले फुटवियर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स भी ऑफर करती है। वर्ष 2024 में न्यू बैलेंस का ग्लोबल रेवेन्यू $7.8 बिलियन डॉलर था।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news