TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

21-07-2026

डायनेमिक केबल्स का नेट प्रॉफिट 37% बढ़ा, शेयर 15% भागा

  •  जयपुर की पावर केबल निर्माता कंपनी डायनेमिक केबल्स लिमिटेड ने जून 2026 क्वार्टर में शानदार परफॉर्मेंस दर्ज किया है। कंपनी ने अप्रैल-जून 2026 क्वार्टर में अब तक की सबसे अधिक पहली तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया है। बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों, रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स, प्राइवेट यूटिलिटीज और एक्सपोर्ट डिमांड के दम पर कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी मजबूत रहा। कंपनी ने पहली बार यूएस मार्केट में एंट्री की, जिसे आने वाले वर्षों की ग्रोथ के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 33 फीसदी बढक़र 349.1 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछली समान अवधि में 262 करोड़ रुपए थी। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 41 फीसदी बढक़र 38 करोड़ रुपए हो गया। वहीं नेट प्रॉफिट 37 फीसदी बढक़र 25 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी भी पहले से बेहतर हुई है। ऑपरेटिंग मार्जिन बढक़र 10.9 फीसदी पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 10.3 फीसदी था। इससे साफ है कि कंपनी सिर्फ सेल्स ही नहीं बढ़ा रही, बल्कि बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और लागत नियंत्रण के जरिए कमाई की गुणवत्ता भी मजबूत कर रही है। कंपनी के एमडी आशीष मंगल के अनुसार सरकारी और निजी दोनों तरह की परियोजनाओं से मजबूत डिमांड बनी हुई है। बेहतर एग्जीक्यूशन, प्रोडक्ट मिक्स में सुधार और लगातार बढ़ते ऑर्डर कंपनी के प्रदर्शन को सहारा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूएस मार्केट में कंपनी की एंट्री इंटरनेशनल बिजनेस बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है और इससे लंबे समय में नए ग्रोथ अवसर बनेंगे। कंपनी के अनुसार इस क्वार्टर में रिन्यूएबल सेक्टर, प्राइवेट यूटिलिटी कंपनियां और इंटरनेशनल डिमांड ग्रोथ के प्रमुख स्त्रोत रहे। एक्सपोर्ट कारोबार भी तेजी से बढ़ा और कुल ऑपरेटिंग रेवेन्यू में इसकी हिस्सेदारी 13 फीसदी तक पहुंच गई। 30 जून 2026 तक कंपनी की ऑर्डर बुक करीब 811 करोड़ रुपये रही, जिससे आने वाले क्वाटर्स के लिए रेवेन्यू की अच्छी विजिबिलिटी दिखाई देती है। रिसीवेबल डेज भी करीब 69 दिन रहे, जो वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट के मजबूत होने का संकेत है। जून 2026 के अंत तक कुल बॉरोइंग 135.8 करोड़ रुपये रही, जो मार्च 2026 में 117 करोड़ रुपये थी। वहीं नेट डेट बढक़र 88.8 करोड़ रुपये हो गया। इसके बावजूद कंपनी का कहना है कि वह फाइनेंशियल डिसिप्लिन बनाए रखते हुए अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है और कैपेसिटी एक्सपेंशन योजना तय समय के अनुसार आगे बढ़ रही है। कंपनी का शेयर सोमवार को एनएसई पर 15.30 फीसदी बढक़र 445.65 रुपए पर बंद हुआ।

Share
डायनेमिक केबल्स का नेट प्रॉफिट 37% बढ़ा, शेयर 15% भागा

 जयपुर की पावर केबल निर्माता कंपनी डायनेमिक केबल्स लिमिटेड ने जून 2026 क्वार्टर में शानदार परफॉर्मेंस दर्ज किया है। कंपनी ने अप्रैल-जून 2026 क्वार्टर में अब तक की सबसे अधिक पहली तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया है। बढ़ती इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों, रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स, प्राइवेट यूटिलिटीज और एक्सपोर्ट डिमांड के दम पर कंपनी का ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी मजबूत रहा। कंपनी ने पहली बार यूएस मार्केट में एंट्री की, जिसे आने वाले वर्षों की ग्रोथ के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 33 फीसदी बढक़र 349.1 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछली समान अवधि में 262 करोड़ रुपए थी। ऑपरेटिंग प्रॉफिट 41 फीसदी बढक़र 38 करोड़ रुपए हो गया। वहीं नेट प्रॉफिट 37 फीसदी बढक़र 25 करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान कंपनी की प्रॉफिटेबिलिटी भी पहले से बेहतर हुई है। ऑपरेटिंग मार्जिन बढक़र 10.9 फीसदी पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 10.3 फीसदी था। इससे साफ है कि कंपनी सिर्फ सेल्स ही नहीं बढ़ा रही, बल्कि बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और लागत नियंत्रण के जरिए कमाई की गुणवत्ता भी मजबूत कर रही है। कंपनी के एमडी आशीष मंगल के अनुसार सरकारी और निजी दोनों तरह की परियोजनाओं से मजबूत डिमांड बनी हुई है। बेहतर एग्जीक्यूशन, प्रोडक्ट मिक्स में सुधार और लगातार बढ़ते ऑर्डर कंपनी के प्रदर्शन को सहारा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूएस मार्केट में कंपनी की एंट्री इंटरनेशनल बिजनेस बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है और इससे लंबे समय में नए ग्रोथ अवसर बनेंगे। कंपनी के अनुसार इस क्वार्टर में रिन्यूएबल सेक्टर, प्राइवेट यूटिलिटी कंपनियां और इंटरनेशनल डिमांड ग्रोथ के प्रमुख स्त्रोत रहे। एक्सपोर्ट कारोबार भी तेजी से बढ़ा और कुल ऑपरेटिंग रेवेन्यू में इसकी हिस्सेदारी 13 फीसदी तक पहुंच गई। 30 जून 2026 तक कंपनी की ऑर्डर बुक करीब 811 करोड़ रुपये रही, जिससे आने वाले क्वाटर्स के लिए रेवेन्यू की अच्छी विजिबिलिटी दिखाई देती है। रिसीवेबल डेज भी करीब 69 दिन रहे, जो वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट के मजबूत होने का संकेत है। जून 2026 के अंत तक कुल बॉरोइंग 135.8 करोड़ रुपये रही, जो मार्च 2026 में 117 करोड़ रुपये थी। वहीं नेट डेट बढक़र 88.8 करोड़ रुपये हो गया। इसके बावजूद कंपनी का कहना है कि वह फाइनेंशियल डिसिप्लिन बनाए रखते हुए अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है और कैपेसिटी एक्सपेंशन योजना तय समय के अनुसार आगे बढ़ रही है। कंपनी का शेयर सोमवार को एनएसई पर 15.30 फीसदी बढक़र 445.65 रुपए पर बंद हुआ।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news