TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

04-05-2026

मुनाफा वसूली से सोने में गिरावट, चांदी में सुधार

  •  अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन में नरमी का  रुख होने से गत सप्ताह के दौरान सोने के भाव 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम घट  गए, जबकि बिकवाली घटने से चांदी में 3000 रुपए प्रति किलो की  वृद्धि हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली घटने  एवं मुनाफा वसूली आने से सोने के भाव 4710से घटकर 4615 डॉलर प्रति औंस रह गए। विदेशो में आई  गिरावट एवं  मांग घटने के कारण सोना 2500 रुपये घटकर  किलो बार  153700 रुपये तथा स्टैंडर्ड 154500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव भी बिकवाली घटने 2000 रुपए घटकर  116500 रुपए रह गया। विदेशों में चांदी के भाव 7570 से घटकर 7535 सेंट प्रति औंस रहगई। विदेश में आई नरमी के  बावजूद औद्योगिक मांग निकलने से चांदी  हाजिर बिकवाली घटने से 3000 रुपए बढक़र 2,55000 रुपए प्रति किलो  हो गई। सटोरिया लिवाली  से चांदी वायदा 244600 से बढक़र 251000 रूपये प्रति किलो हो गई। चांदी सिक्के के भाव भी 2700/2800 रूपये  प्रति नग पर सुस्त रहे। अमरीका व इजरायल संघर्ष बढऩेके कारण क्रूड ऑयल की कीमतों  में आए उछाल के बाद सप्ताह अंत में मामूली गिरावट रही। विदेशी मुद्रा बाजार  में डॉलर की तुलना में रुपया 94.28 से लुढक़ कर 94.93 रूपए के निचले स्तरपर पहुंच गया।

Share
मुनाफा वसूली से सोने में गिरावट, चांदी में सुधार

 अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुलियन में नरमी का  रुख होने से गत सप्ताह के दौरान सोने के भाव 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम घट  गए, जबकि बिकवाली घटने से चांदी में 3000 रुपए प्रति किलो की  वृद्धि हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशकों की लिवाली घटने  एवं मुनाफा वसूली आने से सोने के भाव 4710से घटकर 4615 डॉलर प्रति औंस रह गए। विदेशो में आई  गिरावट एवं  मांग घटने के कारण सोना 2500 रुपये घटकर  किलो बार  153700 रुपये तथा स्टैंडर्ड 154500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी के भाव भी बिकवाली घटने 2000 रुपए घटकर  116500 रुपए रह गया। विदेशों में चांदी के भाव 7570 से घटकर 7535 सेंट प्रति औंस रहगई। विदेश में आई नरमी के  बावजूद औद्योगिक मांग निकलने से चांदी  हाजिर बिकवाली घटने से 3000 रुपए बढक़र 2,55000 रुपए प्रति किलो  हो गई। सटोरिया लिवाली  से चांदी वायदा 244600 से बढक़र 251000 रूपये प्रति किलो हो गई। चांदी सिक्के के भाव भी 2700/2800 रूपये  प्रति नग पर सुस्त रहे। अमरीका व इजरायल संघर्ष बढऩेके कारण क्रूड ऑयल की कीमतों  में आए उछाल के बाद सप्ताह अंत में मामूली गिरावट रही। विदेशी मुद्रा बाजार  में डॉलर की तुलना में रुपया 94.28 से लुढक़ कर 94.93 रूपए के निचले स्तरपर पहुंच गया।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news