TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

09-09-2025

अरंडी तेल : मंदा नहीं

  •  औद्योगिक मांग बढऩे तथा आपूर्ति कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 350 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ गए, भविष्य में  भी इसमे मदे की संभावना कम है। औद्योगिक  मांग बढऩे से एक माह के दौरान अरंडी तेल के भाव निचले स्तर से 350 रूपये बढक़र 14450/14550 रूपये प्रति क्विंटलहो गए।  अहमदाबाद मंडी में इसके भाव 300 रुपए बढक़र 13600/13700 रुपए प्रति किवंटल होगए। बिकवाली कमजोर होने से राजस्थान की मंडियों अरंडी के भाव लूज में इसके भाव 6300/6400 रुपए  तथ गुजरात में 6200/6300 रूपये प्रति कुंतल  बोले गए।सटोरिया लिवाली से उक्त अवधि के दौरान एनसीडीईएक्स में अरंडी वायदा सितंबर डिलीवरी में तेजी का रुख रहा।अरंडी का उत्पादन देश में मुख्य रूप राजस्थान गुजरात आंध्र प्रदेश बिहार में होता है। अरंडी उत्पादन में देश में गुजरात का प्रमुख स्थान है। देश में अरंडी की बिजाई 6 लाख हेक्टेयर में हुई है जो गत वर्ष तुलना में अधिक है  बिजाई का  रकबा बढऩे वअनुकूल मौसम होने के कारण उत्पादन में बढ़ोतरी होने की संभावना है सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन एसोसिएशन के अनुसार जनवरी से जून 2025 की अवधि के दौरान तेल का निर्यात 365111 टन हुआ है। जबकि पिछले वर्ष समान अवधि की तुलना में कम है। वर्तमान हालात को देखते हुए आने वाले समय अरंडी तेल की कीमतों में और अधिक घटबढ़ की उम्मीद कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Share
अरंडी तेल : मंदा नहीं

 औद्योगिक मांग बढऩे तथा आपूर्ति कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 350 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ गए, भविष्य में  भी इसमे मदे की संभावना कम है। औद्योगिक  मांग बढऩे से एक माह के दौरान अरंडी तेल के भाव निचले स्तर से 350 रूपये बढक़र 14450/14550 रूपये प्रति क्विंटलहो गए।  अहमदाबाद मंडी में इसके भाव 300 रुपए बढक़र 13600/13700 रुपए प्रति किवंटल होगए। बिकवाली कमजोर होने से राजस्थान की मंडियों अरंडी के भाव लूज में इसके भाव 6300/6400 रुपए  तथ गुजरात में 6200/6300 रूपये प्रति कुंतल  बोले गए।सटोरिया लिवाली से उक्त अवधि के दौरान एनसीडीईएक्स में अरंडी वायदा सितंबर डिलीवरी में तेजी का रुख रहा।अरंडी का उत्पादन देश में मुख्य रूप राजस्थान गुजरात आंध्र प्रदेश बिहार में होता है। अरंडी उत्पादन में देश में गुजरात का प्रमुख स्थान है। देश में अरंडी की बिजाई 6 लाख हेक्टेयर में हुई है जो गत वर्ष तुलना में अधिक है  बिजाई का  रकबा बढऩे वअनुकूल मौसम होने के कारण उत्पादन में बढ़ोतरी होने की संभावना है सॉल्वेंट एक्सट्रैक्शन एसोसिएशन के अनुसार जनवरी से जून 2025 की अवधि के दौरान तेल का निर्यात 365111 टन हुआ है। जबकि पिछले वर्ष समान अवधि की तुलना में कम है। वर्तमान हालात को देखते हुए आने वाले समय अरंडी तेल की कीमतों में और अधिक घटबढ़ की उम्मीद कम है। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news