देसी दिग्गज टू-व्हीलर मेकर हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 27 में 1,500 करोड़ से अधिक का इंवेस्टमेंट करने की घोषणा की है। कंपनी यह इंवेस्टमेंट मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ाने, इलेक्ट्रिक वेहीकल (ईवी) बिजनस को फास्ट्रेक ग्रोथ के रास्ते पर डालने और वीडा ब्रांड के विस्तार पर खर्च करेगी। रिकॉर्ड वित्त वर्ष 26 प्रदर्शन के बाद कंपनी अब तेजी से बढ़ते स्कूटर, प्रीमियम मोटरसाइकल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। कंपनी ने कहा कि नया इंवेस्टमेंट मुख्य रूप से स्कूटर और ईवी प्रोडक्शन कैपेसिटी का विस्तार, न्यू प्रोडक्ट डवलपमेंट, ब्रांड डवलपमेंट और एक्सपोर्ट बिजनस को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब एंट्री-लेवल मोटरसाइकल्स, स्कूटर और एंट्री लेवल ईवी मार्केट में डिमांड मजबूत बनी हुई है। हीरो मोटोकॉर्प अपने ईवी बिजनस को एग्रेसिव ग्रोथ के रास्ते पर डालने के प्लान पर काम कर रही है। कंपनी के अनुसार वीडा ईवी ब्रांड की प्रोडक्शन कैपेसिटी पहले 15 हजार यूनिट्स प्रति माह थी, जिसे बढ़ाकर 25 हजार किया गया है। आने वाले समय में इसे डिमांड के हिसाब से दोगुना करने का प्लान है। कंपनी के सीईओ हर्षवर्धन चिताले ने कहा, हम कैपेसिटी बढ़ाने पर इंवेस्टमेंट कर रहे हैं और वित्त वर्ष27 में 1,500 करोड़ से अधिक का इंवेस्टमेंट किया जाएगा। इससे स्कूटर सेगमेंट में कैपेसिटी बढ़ेगी। स्कूटर सेगमेंट में कंपनी के कुछ मॉडल बेहद अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। चिताले के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में केवल एक महीने में ही कंपनी ने ईवी की कैपेसिटी डबल कर दी है और वीडा ब्रांड को मिल रहे रेस्पॉन्स के चलते आगे भी इसे कई चरणों में दोगुना किया जाएगा। वीडा ब्रांड के लिए वित्त वर्ष26 रिकॉर्ड सेल्स का साल रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष26 में 1.51 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे, जो वित्त वर्ष25 की तुलना में लगभग 190 परसेंट अधिक है। वीडा के सेल्स वॉल्यूम में हुई इस तेज ग्रोथ का बड़ा कारण वीएक्स2 सीरीज और नए इलेक्ट्रिक मॉडल को मिला सपोर्ट है। वित्त वर्ष26 के दौरान कंपनी ने कुल 64.69 लाख मोटरसाइकल और स्कूटर बेचे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 परसेंट अधिक है। चौथी तिमाही में सेल्स वॉल्यूम 24 परसेंट बढक़र 17.14 लाख यूनिट रहा। इसका बड़ा कारण 100-125सीसी कम्यूटर मोटरसाइकल सेगमेंट और स्कूटरों की मजबूत डिमांड रहा। हीरो मोटोकॉर्प अब 52 देशों में मौजूद है और वित्त वर्ष26 में कंपनी की इंटरनेशनल सेल्स में 40 परसेंट की ग्रोथ हुई। कंपनी की 400-500 सीसी हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल रेंज में भी वित्त वर्ष26 में 26 परसेंट ग्रोथ हुई है और इसका बड़ा कारण रिटेल नेटवर्क विस्तार और प्रीमियम बाइक सेगमेंट में बढ़ती डिमांड है।
