TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

13-04-2026

यूपीआई ट्रांजेक्शंस वाल्यूम 12,000 गुना बढ़ा

  •  भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को ग्यारह अप्रैल को दस वर्ष पूरे हो रहे है। इस दौरान यूपीआई ट्रांजेक्शन के वॉल्यूम में 12,000 गुना से अधिक का इजाफा हुआ है और लेनदेन की वैल्यू 4,000 गुना से अधिक बढ़ी है।  एनालिटिक्स फर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई के जरिए फाइनेंशियल ईयर 2026 में 218.98 अरब लेनदेन हुए और इनकी वैल्यू 285 लाख करोड़ रुपए थी। वहीं, वित्त वर्ष 17 में यह आंकड़ा 1.786 करोड़ लेनदेन पर था और इनकी वैल्यू 6,952 करोड़ रुपए थी। शुरुआती वर्षों में लेनदेन धीरे-धीरे बढ़े और वित्त वर्ष 2018 में 91.5 करोड़ और वित्त वर्ष 2019 में 5.39 तक तक पहुंचे। फिर वित्त वर्ष 2020 में यूपीआई मुख्यधारा में आया और 12.52 अरब लेनदेन के आंकड़े पर पहुंचा और इनकी वैल्यू 21 लाख करोड़ रुपए से अधिक थी। महामारी के वर्षों में यूपीआई के उपयोग में तेजी आई और वित्त वर्ष 2021 में लेनदेन की संख्या 22.33 अरब और वित्त वर्ष 2022 में 45.97 अरब तक पहुंच गई, और वित्त वर्ष 2023 में यह फिर से दोगुनी होकर 83.75 अरब लेनदेन तक पहुंच गई। यूपीआई ने वित्त वर्ष 2024 में 130.13 अरब और वित्त वर्ष 2025 में 185.87 अरब लेनदेन दर्ज किए 2025 में व्यापारियों द्वारा भुगतान स्वीकार करने का आधार भी विस्तारित हुआ, यूपीआई क्यूआर कोड की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 73.13 करोड़ तक पहुंच गई। पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनलों की संख्या में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढक़र 1.148 करोड़ हो गई। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च, 2026 में यूपीआई ने 2016 में लॉन्च होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक मासिक लेनदेन दर्ज किया। यूपीआई ने मार्च में 22.64 अरब लेनदेन प्रोसेस किए, जो फरवरी में दर्ज किए गए 20.39 अरब लेनदेन से काफी अधिक है। मार्च का आंकड़ा जनवरी में दर्ज किए गए 21.70 बिलियन लेनदेन के पिछले उच्चतम स्तर को भी पार कर गया। इस दौरान वार्षिक आधार पर, लेनदेन की मात्रा में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Share
यूपीआई ट्रांजेक्शंस वाल्यूम 12,000 गुना बढ़ा

 भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को ग्यारह अप्रैल को दस वर्ष पूरे हो रहे है। इस दौरान यूपीआई ट्रांजेक्शन के वॉल्यूम में 12,000 गुना से अधिक का इजाफा हुआ है और लेनदेन की वैल्यू 4,000 गुना से अधिक बढ़ी है।  एनालिटिक्स फर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई के जरिए फाइनेंशियल ईयर 2026 में 218.98 अरब लेनदेन हुए और इनकी वैल्यू 285 लाख करोड़ रुपए थी। वहीं, वित्त वर्ष 17 में यह आंकड़ा 1.786 करोड़ लेनदेन पर था और इनकी वैल्यू 6,952 करोड़ रुपए थी। शुरुआती वर्षों में लेनदेन धीरे-धीरे बढ़े और वित्त वर्ष 2018 में 91.5 करोड़ और वित्त वर्ष 2019 में 5.39 तक तक पहुंचे। फिर वित्त वर्ष 2020 में यूपीआई मुख्यधारा में आया और 12.52 अरब लेनदेन के आंकड़े पर पहुंचा और इनकी वैल्यू 21 लाख करोड़ रुपए से अधिक थी। महामारी के वर्षों में यूपीआई के उपयोग में तेजी आई और वित्त वर्ष 2021 में लेनदेन की संख्या 22.33 अरब और वित्त वर्ष 2022 में 45.97 अरब तक पहुंच गई, और वित्त वर्ष 2023 में यह फिर से दोगुनी होकर 83.75 अरब लेनदेन तक पहुंच गई। यूपीआई ने वित्त वर्ष 2024 में 130.13 अरब और वित्त वर्ष 2025 में 185.87 अरब लेनदेन दर्ज किए 2025 में व्यापारियों द्वारा भुगतान स्वीकार करने का आधार भी विस्तारित हुआ, यूपीआई क्यूआर कोड की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 73.13 करोड़ तक पहुंच गई। पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनलों की संख्या में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह बढक़र 1.148 करोड़ हो गई। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च, 2026 में यूपीआई ने 2016 में लॉन्च होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक मासिक लेनदेन दर्ज किया। यूपीआई ने मार्च में 22.64 अरब लेनदेन प्रोसेस किए, जो फरवरी में दर्ज किए गए 20.39 अरब लेनदेन से काफी अधिक है। मार्च का आंकड़ा जनवरी में दर्ज किए गए 21.70 बिलियन लेनदेन के पिछले उच्चतम स्तर को भी पार कर गया। इस दौरान वार्षिक आधार पर, लेनदेन की मात्रा में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news