TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

01-06-2026

डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

  •  भारत और वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट और वित्तीय फाइनेंशियल इनोवेशन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम (एसबीवी) ने 5 मई, 2026 को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम, फाइनेंशियल इनोवेशन और क्रॉस-बॉर्डर भुगतान सहयोग को बढ़ाना है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस समझौते को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया गया, जिसके तहत भारत और वियतनाम क्यूआर कोड-आधारित व्यापारी भुगतान प्रणाली को जोडऩे की दिशा में काम करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच लेनदेन अधिक आसान और तेज हो सकेगा। आरबीआई और एसबीवी के बीच हुआ यह समझौता वित्तीय नवाचार और डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचा तैयार करेगा। इसके तहत दोनों देशों के बीच नई तकनीकों, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, नियामकीय ढांचे और उभरते बाजार रुझानों से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। समझौते में संभावित संयुक्त परियोजनाओं और कार्यक्रमों का भी प्रावधान किया गया है। इसमें खासतौर पर क्रॉस-बॉर्डर क्यूआर कोड-आधारित पेमेंट सिस्टम को विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि भारत और वियतनाम के बीच भुगतान प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाया जा सके। इस पहल से दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद सीमा पार भुगतान पहले की तुलना में ज्यादा पारदर्शी, तेज और कम खर्चीला होगा। इसके जरिए भुगतान करते समय ग्राहकों को शुल्क की जानकारी पहले ही मिल जाएगी और रियल-टाइम ट्रांजैक्शन की सुविधा भी मिलेगी। इससे भारतीय कारोबारियों को निर्यात के नए अवसर मिल सकते हैं और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे। यह समझौता भारत को वैश्विक फिनटेक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आरबीआई का कहना है कि डिजिटल पेमेंट कनेक्टिविटी बढऩे से भारत की तकनीकी क्षमता और डिजिटल वित्तीय सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

Share
डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

 भारत और वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट और वित्तीय फाइनेंशियल इनोवेशन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम (एसबीवी) ने 5 मई, 2026 को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम, फाइनेंशियल इनोवेशन और क्रॉस-बॉर्डर भुगतान सहयोग को बढ़ाना है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस समझौते को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया गया, जिसके तहत भारत और वियतनाम क्यूआर कोड-आधारित व्यापारी भुगतान प्रणाली को जोडऩे की दिशा में काम करेंगे, जिससे दोनों देशों के बीच लेनदेन अधिक आसान और तेज हो सकेगा। आरबीआई और एसबीवी के बीच हुआ यह समझौता वित्तीय नवाचार और डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक व्यापक ढांचा तैयार करेगा। इसके तहत दोनों देशों के बीच नई तकनीकों, डिजिटल पेमेंट सिस्टम, नियामकीय ढांचे और उभरते बाजार रुझानों से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। समझौते में संभावित संयुक्त परियोजनाओं और कार्यक्रमों का भी प्रावधान किया गया है। इसमें खासतौर पर क्रॉस-बॉर्डर क्यूआर कोड-आधारित पेमेंट सिस्टम को विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि भारत और वियतनाम के बीच भुगतान प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाया जा सके। इस पहल से दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद सीमा पार भुगतान पहले की तुलना में ज्यादा पारदर्शी, तेज और कम खर्चीला होगा। इसके जरिए भुगतान करते समय ग्राहकों को शुल्क की जानकारी पहले ही मिल जाएगी और रियल-टाइम ट्रांजैक्शन की सुविधा भी मिलेगी। इससे भारतीय कारोबारियों को निर्यात के नए अवसर मिल सकते हैं और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे। यह समझौता भारत को वैश्विक फिनटेक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आरबीआई का कहना है कि डिजिटल पेमेंट कनेक्टिविटी बढऩे से भारत की तकनीकी क्षमता और डिजिटल वित्तीय सेवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news