TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

21-05-2026

मजबूत परफॉर्मेंस के चलते मयूर यूनिकोटर्स के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

  •  राजस्थान की जानी-मानी पीयू और आर्टिफिशियल लेदर बनाने वाली कंपनी मयूर यूनिकोटर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी के मजबूत नतीजों ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ा दिया है। मजबूत फाइनेंशिययल परफॉर्मेंस रिपोर्ट करने के चलते बुधवार को शेयर बाजारों में कंपनी के शेयरों में भारी वोल्यूम के साथ बड़ी तेजी दर्ज की गई व यह 713 रुपये का नया ‘्रद्यद्य ञ्जद्बद्वद्ग ॥द्बद्दद्ध’ लेवल छूने के बाद कारोबारी दिन के अंत में बीएसई पर 14.5 पर्सेंट की बढ़त के साथ 708 रुपये पर बंद हुए। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स 273.35 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी की बिक्री 250.56 करोड़ रुपये थी। इस तरह कंपनी की आय में सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने सिर्फ बिक्री ही नहीं बढ़ाई, बल्कि मुनाफे में भी बड़ी छलांग लगाई है। चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढक़र 59.43 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 41.50 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी का मुनाफा करीब 43.21 प्रतिशत बढ़ा है।   कंपनी की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी काफी मजबूत रही। तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग प्रोफिट बढक़र 89.02 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 33.49 प्रतिशत रहा, जो काफी मजबूत माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि कंपनी ने ज्यादा वैल्यू वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ाई है और साथ ही लागत को भी कंट्रोल में रखा है। इसी वजह से कंपनी के मार्जिन में बड़ा सुधार देखने को मिला। प्रति शेयर कमाई यानी श्वक्कस् भी बढक़र 13.68 रुपये हो गई, जबकि पिछले साल यह 9.54 रुपये थी। हालांकि तिमाही के दौरान कंपनी को एक छोटी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। राजस्थान के धोदसर स्थित कंपनी के प्लांट में 9 मई से 11 मई 2026 तक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल हुई। इस हड़ताल की वजह से कंपनी की एक कोटिंग लाइन कुछ दिनों तक बंद रही। कंपनी के अनुसार इस रुकावट से करीब 1.50 करोड़ रुपये का मामूली राजस्व नुकसान हुआ। लेकिन अच्छी बात यह रही कि मामला जल्दी सुलझ गया और अब प्लांट पूरी तरह से सामान्य तरीके से काम कर रहा है।  इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर ग्रुप ने भी कंपनी पर अपना भरोसा दिखाया है। प्रमोटर किरण पोद्दार ने हाल ही में 9,068 नए शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। बाजार में प्रमोटर्स की खरीदारी को सकारात्मक संकेत माना जाता है, क्योंकि इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ता है कि कंपनी का भविष्य मजबूत है शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि कंपनी का लगातार अच्छा प्रदर्शन, मजबूत मार्जिन, बेहतर प्रोडक्ट डिमांड और तेज मुनाफा आने वाले समय में भी कंपनी को फायदा पहुंचा सकता है। खास बात यह है कि कंपनी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अपने कारोबार की रफ्तार बनाए रखी है।

Share
मजबूत परफॉर्मेंस के चलते मयूर यूनिकोटर्स के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

 राजस्थान की जानी-मानी पीयू और आर्टिफिशियल लेदर बनाने वाली कंपनी मयूर यूनिकोटर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी के मजबूत नतीजों ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ा दिया है। मजबूत फाइनेंशिययल परफॉर्मेंस रिपोर्ट करने के चलते बुधवार को शेयर बाजारों में कंपनी के शेयरों में भारी वोल्यूम के साथ बड़ी तेजी दर्ज की गई व यह 713 रुपये का नया ‘्रद्यद्य ञ्जद्बद्वद्ग ॥द्बद्दद्ध’ लेवल छूने के बाद कारोबारी दिन के अंत में बीएसई पर 14.5 पर्सेंट की बढ़त के साथ 708 रुपये पर बंद हुए। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की नेट सेल्स 273.35 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी की बिक्री 250.56 करोड़ रुपये थी। इस तरह कंपनी की आय में सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने सिर्फ बिक्री ही नहीं बढ़ाई, बल्कि मुनाफे में भी बड़ी छलांग लगाई है। चौथी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट बढक़र 59.43 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 41.50 करोड़ रुपये था। यानी कंपनी का मुनाफा करीब 43.21 प्रतिशत बढ़ा है।   कंपनी की ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस भी काफी मजबूत रही। तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग प्रोफिट बढक़र 89.02 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 33.49 प्रतिशत रहा, जो काफी मजबूत माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि कंपनी ने ज्यादा वैल्यू वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ाई है और साथ ही लागत को भी कंट्रोल में रखा है। इसी वजह से कंपनी के मार्जिन में बड़ा सुधार देखने को मिला। प्रति शेयर कमाई यानी श्वक्कस् भी बढक़र 13.68 रुपये हो गई, जबकि पिछले साल यह 9.54 रुपये थी। हालांकि तिमाही के दौरान कंपनी को एक छोटी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। राजस्थान के धोदसर स्थित कंपनी के प्लांट में 9 मई से 11 मई 2026 तक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल हुई। इस हड़ताल की वजह से कंपनी की एक कोटिंग लाइन कुछ दिनों तक बंद रही। कंपनी के अनुसार इस रुकावट से करीब 1.50 करोड़ रुपये का मामूली राजस्व नुकसान हुआ। लेकिन अच्छी बात यह रही कि मामला जल्दी सुलझ गया और अब प्लांट पूरी तरह से सामान्य तरीके से काम कर रहा है।  इसके अलावा कंपनी के प्रमोटर ग्रुप ने भी कंपनी पर अपना भरोसा दिखाया है। प्रमोटर किरण पोद्दार ने हाल ही में 9,068 नए शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। बाजार में प्रमोटर्स की खरीदारी को सकारात्मक संकेत माना जाता है, क्योंकि इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ता है कि कंपनी का भविष्य मजबूत है शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि कंपनी का लगातार अच्छा प्रदर्शन, मजबूत मार्जिन, बेहतर प्रोडक्ट डिमांड और तेज मुनाफा आने वाले समय में भी कंपनी को फायदा पहुंचा सकता है। खास बात यह है कि कंपनी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अपने कारोबार की रफ्तार बनाए रखी है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news