TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

04-05-2026

औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

  •  जिला कलक्टर निशांत जैन ने औद्योगिक क्षेत्रों में पानी, बिजली, साफ-सफाई, सीवरेज और सडक़ों जैसी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय से गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों की वाजिब समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में कलक्टर ने रीको और औद्योगिक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई, रोड लाइटों को चालू रखने तथा नई लाइटों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।  कलक्टर ने खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एचपीसीएल गैस प्लांट में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक एस. पी. शर्मा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 के तहत आयोजित बैठक में विभिन्न प्रकरणों पर निर्णय लिया गया। महाप्रबंधक मंजू गोदारा ने बताया कि मंडी फीस पुनर्भरण, विद्युत कर छूट, निवेश अनुदान, ब्याज अनुदान और पूंजीगत अनुदान से जुड़े दो-दो प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। पात्रता के आधार पर इन प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई।

Share
औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

 जिला कलक्टर निशांत जैन ने औद्योगिक क्षेत्रों में पानी, बिजली, साफ-सफाई, सीवरेज और सडक़ों जैसी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय से गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों की वाजिब समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में कलक्टर ने रीको और औद्योगिक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई, रोड लाइटों को चालू रखने तथा नई लाइटों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।  कलक्टर ने खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एचपीसीएल गैस प्लांट में आने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक एस. पी. शर्मा, बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 के तहत आयोजित बैठक में विभिन्न प्रकरणों पर निर्णय लिया गया। महाप्रबंधक मंजू गोदारा ने बताया कि मंडी फीस पुनर्भरण, विद्युत कर छूट, निवेश अनुदान, ब्याज अनुदान और पूंजीगत अनुदान से जुड़े दो-दो प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। पात्रता के आधार पर इन प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news