देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी थी। अब इसका पालन शुरू हो गया है। इस मामले में दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा। वहीं सरकार प्राइवेट कंपनियों से भी दो दिन के वर्क फ्रॉम होम की अपील करेगी। सीएम ने कहा है कि सरकार पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों स्तरों पर काम कर रही है। इसके लिए ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ स्कीम शुरू की गई है।