TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

15-10-2026

इंडियन रेलवे की माल ढुलाई सितंबर में 6.14 प्रतिशत बढ़ी

  •  भारतीय रेलवे ने सितंबर, 2026 में 13.53 करोड़ टन माल की ढुलाई की, जो गत वर्ष सितंबर में दर्ज 12.75 करोड़ टन से 6.14 प्रतिशत अधिक है। रेलवे बोर्ड ने यह जानकारी दी। रेलवे बोर्ड ने जारी बयान में कहा कि माह के दौरान खाद्यान्न की ढुलाई में 25 प्रतिशत, ‘क्लिंकर’ में 20 प्रतिशत, घरेलू कंटेनर में 10 प्रतिशत और कोयले की ढुलाई में नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई। बिजलीघरों को घरेलू कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए बोर्ड ने कहा कि सितंबर, 2026 में प्रतिदिन औसतन 443 कोयला रैक की आपूर्ति की गई, जबकि सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 397 रैक प्रतिदिन था। इस तरह इसमें 11.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। रेलवे बोर्ड ने कहा कि सितंबर, 2026 में माल ढुलाई से होने वाली आय सितंबर, 2025 के मुकाबले 1,266 करोड़ रुपये बढ़ गई, जो 9.3 प्रतिशत की वृद्धि है। बयान में कहा गया कि भारतीय रेलवे ने अप्रैल से सितंबर, 2026 के दौरान कुल 83.37 करोड़ टन माल की ढुलाई की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.1 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में माल ढुलाई से होने वाली आय में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Share
इंडियन रेलवे की माल ढुलाई सितंबर में 6.14 प्रतिशत बढ़ी

 भारतीय रेलवे ने सितंबर, 2026 में 13.53 करोड़ टन माल की ढुलाई की, जो गत वर्ष सितंबर में दर्ज 12.75 करोड़ टन से 6.14 प्रतिशत अधिक है। रेलवे बोर्ड ने यह जानकारी दी। रेलवे बोर्ड ने जारी बयान में कहा कि माह के दौरान खाद्यान्न की ढुलाई में 25 प्रतिशत, ‘क्लिंकर’ में 20 प्रतिशत, घरेलू कंटेनर में 10 प्रतिशत और कोयले की ढुलाई में नौ प्रतिशत की वृद्धि हुई। बिजलीघरों को घरेलू कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए बोर्ड ने कहा कि सितंबर, 2026 में प्रतिदिन औसतन 443 कोयला रैक की आपूर्ति की गई, जबकि सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 397 रैक प्रतिदिन था। इस तरह इसमें 11.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। रेलवे बोर्ड ने कहा कि सितंबर, 2026 में माल ढुलाई से होने वाली आय सितंबर, 2025 के मुकाबले 1,266 करोड़ रुपये बढ़ गई, जो 9.3 प्रतिशत की वृद्धि है। बयान में कहा गया कि भारतीय रेलवे ने अप्रैल से सितंबर, 2026 के दौरान कुल 83.37 करोड़ टन माल की ढुलाई की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.1 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में माल ढुलाई से होने वाली आय में 3.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news