TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

01-10-2026

चाइना की मेन्यूफेक्चरिंग गतिविधियों में 3 महीने बाद विस्तार

  •  चीन में मेन्यूफेक्चरिंग गतिविधियां सितंबर में तीन महीने में पहली बार विस्तार के दौर में लौटीं। यह ऐसे समय में अर्थव्यवस्था के लिए अधिक सकारात्मक संकेत है जब देश में आर्थिक वृद्धि को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने बुधवार को कहा कि आधिकारिक मेन्यूफेक्चरिंग खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अगस्त के 49.8 से बढक़र सितंबर में 50.1 हो गया। कंपनियों के आधिकारिक मासिक सर्वेक्षण पर आधारित सूचकांक का यह स्तर अर्थशास्त्रियों के अनुमान के अनुरूप रहा। पीएमआई को शून्य से 100 के पैमाने पर मापा जाता है और 50 से ऊपर का स्तर विस्तार को और 50 से नीचे का स्तर संकुचन दर्शाता है। कई उप-सूचकांक विस्तार के दायरे में बने रहे। उत्पादन संबंधी उप-सूचकांक अगस्त के 50.4 से बढक़र 51.7 हो गया। नए ऑर्डर का उप-सूचकांक 50.5 रहा, जो अगस्त के 50.6 से थोड़ा कम है, जबकि नए एक्सपोर्ट ऑर्डर का सूचकांक 50.1 से घटकर 50.0 रह गया। चीन की अर्थव्यवस्था पर मंदी का दबाव बढ़ रहा है क्योंकि घरेलू मांग और निवेश सुस्त बने हुए हैं। इसका एक कारण संपत्ति क्षेत्र की कमजोरी भी है। हालांकि, कृत्रिम मेधा (एआई) में वैश्विक स्तर पर तेजी से चीन के उच्च-प्रौद्योगिकी उत्पादों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिला है। बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी आईएनजी बैंक में ग्रेटर चाइना की मुख्य अर्थशास्त्री लिन सोंग ने कहा, ‘‘इस साल मेन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र अपेक्षाकृत मजबूत रहा है, हालांकि इसकी मुख्य वजह बाहरी मांग रही है जबकि घरेलू खपत व निवेश पीछे रहे हैं।’’

Share
चाइना की मेन्यूफेक्चरिंग गतिविधियों में 3 महीने बाद विस्तार

 चीन में मेन्यूफेक्चरिंग गतिविधियां सितंबर में तीन महीने में पहली बार विस्तार के दौर में लौटीं। यह ऐसे समय में अर्थव्यवस्था के लिए अधिक सकारात्मक संकेत है जब देश में आर्थिक वृद्धि को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने बुधवार को कहा कि आधिकारिक मेन्यूफेक्चरिंग खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) अगस्त के 49.8 से बढक़र सितंबर में 50.1 हो गया। कंपनियों के आधिकारिक मासिक सर्वेक्षण पर आधारित सूचकांक का यह स्तर अर्थशास्त्रियों के अनुमान के अनुरूप रहा। पीएमआई को शून्य से 100 के पैमाने पर मापा जाता है और 50 से ऊपर का स्तर विस्तार को और 50 से नीचे का स्तर संकुचन दर्शाता है। कई उप-सूचकांक विस्तार के दायरे में बने रहे। उत्पादन संबंधी उप-सूचकांक अगस्त के 50.4 से बढक़र 51.7 हो गया। नए ऑर्डर का उप-सूचकांक 50.5 रहा, जो अगस्त के 50.6 से थोड़ा कम है, जबकि नए एक्सपोर्ट ऑर्डर का सूचकांक 50.1 से घटकर 50.0 रह गया। चीन की अर्थव्यवस्था पर मंदी का दबाव बढ़ रहा है क्योंकि घरेलू मांग और निवेश सुस्त बने हुए हैं। इसका एक कारण संपत्ति क्षेत्र की कमजोरी भी है। हालांकि, कृत्रिम मेधा (एआई) में वैश्विक स्तर पर तेजी से चीन के उच्च-प्रौद्योगिकी उत्पादों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिला है। बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी आईएनजी बैंक में ग्रेटर चाइना की मुख्य अर्थशास्त्री लिन सोंग ने कहा, ‘‘इस साल मेन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र अपेक्षाकृत मजबूत रहा है, हालांकि इसकी मुख्य वजह बाहरी मांग रही है जबकि घरेलू खपत व निवेश पीछे रहे हैं।’’


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news