TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

14-10-2026

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने तमिलनाडु के कडम्बूर में नई ब्रांच शुरू की

  •  तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) ने तमिलनाडु के कडम्बूर में अपनी नई 632वीं ब्रांच शुरू की है। स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के बाद बैंक अपने नेटवर्क का विस्तार कर कारोबार बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है। कडम्बूर शाखा का उद्घाटन अयारवनपट्टी के कारोबारी सी. मुरुगेसन ने किया। इस मौके पर बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और ब्रांच बैंकिंग के कंट्री हेड पी.आर. अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एस. परनीथरन, बैंक के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राहक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैंक के एमडी व सीईओ सली एस. नायर ने कहा कि नई ब्रांच शुरू करने का उद्देश्य तमिलनाडु के उन क्षेत्रों में बैंक की मौजूदगी मजबूत करना है, जहां कारोबार बढऩे की अच्छी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से एग्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और स्थानीय व्यापार पर आधारित है। कडम्बूर ब्रांच में सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, सावधि जमा, एमएसएमई फाइनेंसिंग, एग्रीकल्चर लोन और अन्य लोन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Share
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने तमिलनाडु के कडम्बूर में नई ब्रांच शुरू की

 तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (टीएमबी) ने तमिलनाडु के कडम्बूर में अपनी नई 632वीं ब्रांच शुरू की है। स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के बाद बैंक अपने नेटवर्क का विस्तार कर कारोबार बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है। कडम्बूर शाखा का उद्घाटन अयारवनपट्टी के कारोबारी सी. मुरुगेसन ने किया। इस मौके पर बैंक के कार्यकारी उपाध्यक्ष और ब्रांच बैंकिंग के कंट्री हेड पी.आर. अशोक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एस. परनीथरन, बैंक के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राहक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। बैंक के एमडी व सीईओ सली एस. नायर ने कहा कि नई ब्रांच शुरू करने का उद्देश्य तमिलनाडु के उन क्षेत्रों में बैंक की मौजूदगी मजबूत करना है, जहां कारोबार बढऩे की अच्छी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से एग्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और स्थानीय व्यापार पर आधारित है। कडम्बूर ब्रांच में सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट, सावधि जमा, एमएसएमई फाइनेंसिंग, एग्रीकल्चर लोन और अन्य लोन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news