TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

15-10-2026

चीन के साथ संबंध फिर से मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है भारत

  •  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत, चीन के साथ अपने संबंधों को फिर से मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम पड़ाव अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत किसी भी देश के साथ संयुक्त उद्यम के लिए तैयार है, बशर्ते उसे उचित शर्तों पर समझौता मिले। आपसी संपर्क एवं सहयोग में निरंतरता बनी रहे और भू-राजनीतिक स्थिति खराब न हो। मुझे लगता है कि अतीत में हमारी कुछ चिंताएं थीं। हम चीन के साथ एक बार फिर संबंध बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं लेकिन इस यात्रा का अंतिम पड़ाव अभी तय नहीं हुआ है। गोयल की ये टिप्पणियां महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि चीन भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2025-26 में 7.9 प्रतिशत बढक़र 127.7 अरब डॉलर हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 118.39 अरब डॉलर था। वित्त वर्ष 2025-26 में चीन को भारत का निर्यात 36.62 प्रतिशत बढक़र 19.47 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2024-25 में यह 14.25 अरब डॉलर था। दूसरी ओर, इस अवधि में आयात 16 प्रतिशत बढक़र 131.62 अरब डॉलर हो गया।

Share
चीन के साथ संबंध फिर से मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है भारत

 वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत, चीन के साथ अपने संबंधों को फिर से मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम पड़ाव अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत किसी भी देश के साथ संयुक्त उद्यम के लिए तैयार है, बशर्ते उसे उचित शर्तों पर समझौता मिले। आपसी संपर्क एवं सहयोग में निरंतरता बनी रहे और भू-राजनीतिक स्थिति खराब न हो। मुझे लगता है कि अतीत में हमारी कुछ चिंताएं थीं। हम चीन के साथ एक बार फिर संबंध बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं लेकिन इस यात्रा का अंतिम पड़ाव अभी तय नहीं हुआ है। गोयल की ये टिप्पणियां महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि चीन भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2025-26 में 7.9 प्रतिशत बढक़र 127.7 अरब डॉलर हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 118.39 अरब डॉलर था। वित्त वर्ष 2025-26 में चीन को भारत का निर्यात 36.62 प्रतिशत बढक़र 19.47 अरब डॉलर हो गया, जबकि 2024-25 में यह 14.25 अरब डॉलर था। दूसरी ओर, इस अवधि में आयात 16 प्रतिशत बढक़र 131.62 अरब डॉलर हो गया।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news