रीको जोधपुर के अधीन केरू इंडस्ट्रीयल एरिया में स्टोन आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रीको कार्यालय जोधपुर में किया गया। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि सरकार की राइजिंग राजस्थान के मंशा के अनुरूप केरू इंडस्ट्रीयल एरिया को एक प्रमुख स्टोन बेस्ड इंडस्ट्रीज के इंडस्ट्रीयल हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित कर आर्थिक विकास को प्रोत्साहित किया जायेगा। वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप दाधीच ने कहा कि केरू इंडस्ट्रीयल एरिया में स्टोन बेस्ड इंडस्ट्रीज की अपार संभावनाएं है और रीको का प्रयास है कि उद्यमियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर उन्हें उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना है। बैठक में केरू इंडस्ट्रीयल एरिया में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का समुचित दोहन करते हुए स्टोन इंडस्ट्री की स्थापना करना, भूमि आवंटन, बुनियादी ढांचे की सुविधा, पर्यावरणीय स्वीकृति और उद्यमियों को मिलने वाली रियायतों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, स्टोन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग लोहिया, कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार गहलोत, मंडोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द्र तंवर, सूरसागर इकाई सचिव नरेश परिहार, सदस्य मनीष समेत कई लोग उपस्थित थे।