TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

02-04-2025

खान विभाग ने 23.35 पर्सेंट की वृद्धि के साथ 9202.50 करोड़ का राजस्व संग्रह किया

  •  राज्य के खान विभाग ने वर्ष 2024-25 में 9202 करोड़ 50 लाख रु. का राजस्व अर्जित कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रमुख शासन सचिव खान एवं भूविज्ञान टी. रविकान्त ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरंभिक आंकड़ों के अनुसार खान विभाग ने 23.35 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ गत वित्तीय वर्ष से 1742 करोड़ 02 लाख रुपए अधिक राजस्व संग्रहित किया है। उन्होंने बताया कि यह खान विभाग के इतिहास में किसी एक वित्तीय वर्ष का अब तक का सर्वाधिक राजस्व संग्रहण है। उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में खान विभाग द्वारा 7460 करोड़ 48 लाख रुपए का राजस्व संग्रहित किया गया था। रविकान्त ने बताया कि मिनरल ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में पहले पायदान पर आ गया है वहीं अब राजस्व वृद्धि दर में भी संभवत: राजस्थान देश में पहले स्थान पर आ गया है। निदेशक माइंस श्री दीपक तंवर ने बताया कि लक्ष्यों के विरुद्ध राजस्व वसूली में एसएमई जयपुर वृत पहले स्थान पर रहा है। सर्वाधिक राजस्व संग्रहण एसएमई भीलवाड़ा वृत में 2257 करोड़ 74 लाख रुपए का हुआ है।

Share
खान विभाग ने 23.35 पर्सेंट की वृद्धि के साथ 9202.50 करोड़ का राजस्व संग्रह किया

 राज्य के खान विभाग ने वर्ष 2024-25 में 9202 करोड़ 50 लाख रु. का राजस्व अर्जित कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रमुख शासन सचिव खान एवं भूविज्ञान टी. रविकान्त ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरंभिक आंकड़ों के अनुसार खान विभाग ने 23.35 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ गत वित्तीय वर्ष से 1742 करोड़ 02 लाख रुपए अधिक राजस्व संग्रहित किया है। उन्होंने बताया कि यह खान विभाग के इतिहास में किसी एक वित्तीय वर्ष का अब तक का सर्वाधिक राजस्व संग्रहण है। उन्होंने बताया कि गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में खान विभाग द्वारा 7460 करोड़ 48 लाख रुपए का राजस्व संग्रहित किया गया था। रविकान्त ने बताया कि मिनरल ब्लॉकों की नीलामी में राजस्थान देश में पहले पायदान पर आ गया है वहीं अब राजस्व वृद्धि दर में भी संभवत: राजस्थान देश में पहले स्थान पर आ गया है। निदेशक माइंस श्री दीपक तंवर ने बताया कि लक्ष्यों के विरुद्ध राजस्व वसूली में एसएमई जयपुर वृत पहले स्थान पर रहा है। सर्वाधिक राजस्व संग्रहण एसएमई भीलवाड़ा वृत में 2257 करोड़ 74 लाख रुपए का हुआ है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news