TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

17-04-2026

भाजपा ने तमिलनाडु में की धन वर्षा

  •  भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में आगामी 23 अप्रेल को होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में भाजपा ने परिवार की महिला प्रमुखों के लिए 2,000 रुपये की मासिक सहायता, हर परिवार को एक मुश्त 10,000 रुपये का अनुदान तथा साल में तीन बार दीपावली, पोंगल तथा तमिल पुथंडू के अवसर पर तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व भाजपाध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने तमिल नववर्ष एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर यह घोषणा पत्र जारी किया। नड्डा के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नैनार नागेन्द्र, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के. अन्नामलाई, वरिष्ठ नेता तमिलिसाई साउंडराजन एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। इस घोषणा पत्र में 27 वादे किये गए हैं। घोषणा पत्र में महिला मतदाताओं को लक्षित करते हुए पार्टी ने ई-स्कूटरों पर 25,000 रुपये की सब्सिडी, महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों, स्वय सहायता समूहों और लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए 50 लाख रुपये के ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा की गई है। घोषणा पत्र में युवाओं और छात्रों के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्रों में वीकली सेशंस के माध्यम से एआई और रोबोटिक्स प्रशिक्षण, पहली पीढ़ी के लर्नर्स के लिए 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण, बेरोजगार स्नातकों के शिक्षा ऋण माफी और एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया गया है। इसमें मुफ्त कोचिंग, जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्रों और इंडस्ट्री लिंक्ड कौशल विकास कार्यक्रमों का भी वादा किया गया है।  घोषणा पत्र में एन्टरप्रिन्योरशिप और स्टार्ट अप पर खास जोर दिया गया है। पहली बार उद्यमी बनने वाले फस्र्ट 2,000 युवाओं के लिए 15 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण तथा पीएम सूर्यघर योजना के तहत अतिरिक्त प्रोत्साहन शामिल है।  पीएम किसान योजना में 3 हजार रुपये का राज्य टॉप-अप देने की घोषणा की गई है। इससे सालाना सहायता बढक़र 9,000 रुपये हो जायेगी। साथ ही छोटे और सीमांत किसानों को 50 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान भी दिया जायेगा। पार्टी ने कहा कि वह छोटे एवं सीमांत किसानों को एक देसी गाय और दो बकरियां भी देगी। ये पशु किसान की आय का जरिया बनेंगे। इससे पूर्व वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता ने भी गायों और बकरियों का मुफ्त वितरण किया था, जिसे खूब सराहा गया था। इस मौके पर बोलते हुए नड्डा ने कहा कि तमिलनाडु कभी देश की सांस्कृतिक राजधानी था, जो आज अपराध की राजधानी बन गया है। 

Share
भाजपा ने तमिलनाडु में की धन वर्षा

 भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में आगामी 23 अप्रेल को होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में भाजपा ने परिवार की महिला प्रमुखों के लिए 2,000 रुपये की मासिक सहायता, हर परिवार को एक मुश्त 10,000 रुपये का अनुदान तथा साल में तीन बार दीपावली, पोंगल तथा तमिल पुथंडू के अवसर पर तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व भाजपाध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने तमिल नववर्ष एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर यह घोषणा पत्र जारी किया। नड्डा के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नैनार नागेन्द्र, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के. अन्नामलाई, वरिष्ठ नेता तमिलिसाई साउंडराजन एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। इस घोषणा पत्र में 27 वादे किये गए हैं। घोषणा पत्र में महिला मतदाताओं को लक्षित करते हुए पार्टी ने ई-स्कूटरों पर 25,000 रुपये की सब्सिडी, महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों, स्वय सहायता समूहों और लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए 50 लाख रुपये के ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा की गई है। घोषणा पत्र में युवाओं और छात्रों के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्रों में वीकली सेशंस के माध्यम से एआई और रोबोटिक्स प्रशिक्षण, पहली पीढ़ी के लर्नर्स के लिए 10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण, बेरोजगार स्नातकों के शिक्षा ऋण माफी और एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया गया है। इसमें मुफ्त कोचिंग, जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्रों और इंडस्ट्री लिंक्ड कौशल विकास कार्यक्रमों का भी वादा किया गया है।  घोषणा पत्र में एन्टरप्रिन्योरशिप और स्टार्ट अप पर खास जोर दिया गया है। पहली बार उद्यमी बनने वाले फस्र्ट 2,000 युवाओं के लिए 15 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण तथा पीएम सूर्यघर योजना के तहत अतिरिक्त प्रोत्साहन शामिल है।  पीएम किसान योजना में 3 हजार रुपये का राज्य टॉप-अप देने की घोषणा की गई है। इससे सालाना सहायता बढक़र 9,000 रुपये हो जायेगी। साथ ही छोटे और सीमांत किसानों को 50 हजार रुपये का एकमुश्त अनुदान भी दिया जायेगा। पार्टी ने कहा कि वह छोटे एवं सीमांत किसानों को एक देसी गाय और दो बकरियां भी देगी। ये पशु किसान की आय का जरिया बनेंगे। इससे पूर्व वर्ष 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता ने भी गायों और बकरियों का मुफ्त वितरण किया था, जिसे खूब सराहा गया था। इस मौके पर बोलते हुए नड्डा ने कहा कि तमिलनाडु कभी देश की सांस्कृतिक राजधानी था, जो आज अपराध की राजधानी बन गया है। 


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news