TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

03-04-2026

देश का डिफेंस एक्सपोर्ट 62.66 प्रतिशत बढक़र रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये पर

  •  भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट वित्त वर्ष 2025-26 में सालाना आधार पर 62 प्रतिशत से अधिक बढक़र रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। डिफेंस मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच पर जानकारी देते हुए कहा कि डिफेंस एक्सपोर्ट में यह ‘‘बड़ी छलांग’’ भारत की स्वदेशी डिफेंस क्षमताओं पर बढ़ते वैश्विक भरोसे को दर्शाती है। देश डिफेंस एक्सपोर्ट में सफलता की शानदार कहानी लिख रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। यह गत वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 62.66 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि है।’’ डिफेंस मंत्री ने कहा कि 14,802 करोड़ रुपये की इस बड़ी वृद्धि से भारत की स्वदेशी क्षमताओं और उन्नत मेन्यूफेक्चरिंग क्षमता पर वैश्विक भरोसा झलकता है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि में डिफेंस सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) का योगदान 54.84 प्रतिशत और निजी उद्योग का योगदान 45.16 प्रतिशत रहा जो सहयोगात्मक एवं आत्मनिर्भर डिफेंस तंत्र की ताकत को दर्शाता है। भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये और 2023-24 में 21,083 करोड़ रुपये रहा था। डिफेंस मंत्रालय ने बयान में 2025-26 में दर्ज डिफेंस एक्सपोर्ट को एक ‘‘ऐतिहासिक उपलब्धि’’ बताया। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ भारतीय डिफेंस उद्योग की यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को विश्व के शीर्ष डिफेंस निर्यातकों में स्थान दिलाने के लक्ष्य के अनुरूप है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘ योगदान के मूल्य के संदर्भ में, निजी क्षेत्र का डिफेंस एक्सपोर्ट में 17,353 करोड़ रुपये का योगदान रहा जबकि डिफेंस उपक्रमों (डीपीएसयू) का योगदान 21,071 करोड़ रुपये रहा। गत वित्त वर्ष में इनका योगदान क्रमश: 15,233 करोड़ रुपये और 8,389 करोड़ रुपये था।’’ मंत्रालय ने कहा कि प्रणालियों व उप-प्रणालियों का सफल वैश्विक साझेदार होने के अलावा भारत वित्त वर्ष 2025-26 तक 80 से अधिक देशों को डिफेंस उपकरणों का एक्सपोर्ट कर रहा है। डिफेंस निर्यातकों की संख्या भी बढक़र 128 से 145 हो गई है, जो गत वित्त वर्ष की तुलना में 13.3 प्रतिशत की वृद्धि है। इसमें कहा गया कि कारोबार सुगमता और डिफेंस निर्यातकों को सुविधा देने के लिए सरकार के लगातार प्रयासों ने प्रदर्शन-उन्मुख और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी डिफेंस उद्योग के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।

Share
देश का डिफेंस एक्सपोर्ट 62.66 प्रतिशत बढक़र रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये पर

 भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट वित्त वर्ष 2025-26 में सालाना आधार पर 62 प्रतिशत से अधिक बढक़र रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। डिफेंस मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच पर जानकारी देते हुए कहा कि डिफेंस एक्सपोर्ट में यह ‘‘बड़ी छलांग’’ भारत की स्वदेशी डिफेंस क्षमताओं पर बढ़ते वैश्विक भरोसे को दर्शाती है। देश डिफेंस एक्सपोर्ट में सफलता की शानदार कहानी लिख रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। यह गत वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 62.66 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि है।’’ डिफेंस मंत्री ने कहा कि 14,802 करोड़ रुपये की इस बड़ी वृद्धि से भारत की स्वदेशी क्षमताओं और उन्नत मेन्यूफेक्चरिंग क्षमता पर वैश्विक भरोसा झलकता है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि में डिफेंस सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (डीपीएसयू) का योगदान 54.84 प्रतिशत और निजी उद्योग का योगदान 45.16 प्रतिशत रहा जो सहयोगात्मक एवं आत्मनिर्भर डिफेंस तंत्र की ताकत को दर्शाता है। भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये और 2023-24 में 21,083 करोड़ रुपये रहा था। डिफेंस मंत्रालय ने बयान में 2025-26 में दर्ज डिफेंस एक्सपोर्ट को एक ‘‘ऐतिहासिक उपलब्धि’’ बताया। मंत्रालय ने कहा, ‘‘ भारतीय डिफेंस उद्योग की यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को विश्व के शीर्ष डिफेंस निर्यातकों में स्थान दिलाने के लक्ष्य के अनुरूप है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘ योगदान के मूल्य के संदर्भ में, निजी क्षेत्र का डिफेंस एक्सपोर्ट में 17,353 करोड़ रुपये का योगदान रहा जबकि डिफेंस उपक्रमों (डीपीएसयू) का योगदान 21,071 करोड़ रुपये रहा। गत वित्त वर्ष में इनका योगदान क्रमश: 15,233 करोड़ रुपये और 8,389 करोड़ रुपये था।’’ मंत्रालय ने कहा कि प्रणालियों व उप-प्रणालियों का सफल वैश्विक साझेदार होने के अलावा भारत वित्त वर्ष 2025-26 तक 80 से अधिक देशों को डिफेंस उपकरणों का एक्सपोर्ट कर रहा है। डिफेंस निर्यातकों की संख्या भी बढक़र 128 से 145 हो गई है, जो गत वित्त वर्ष की तुलना में 13.3 प्रतिशत की वृद्धि है। इसमें कहा गया कि कारोबार सुगमता और डिफेंस निर्यातकों को सुविधा देने के लिए सरकार के लगातार प्रयासों ने प्रदर्शन-उन्मुख और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी डिफेंस उद्योग के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news