वित्त वर्ष 20 में टाटा मोटर्स ने करीब 2.22 लाख पैसेंजर वेहीकल बेचे थे। वहीं वित्त वर्ष 26 की क्लोजिंग 6.42 लाख यूनिट्स के साथ की। छह साल में तीन गुना। इस परफॉर्मेन्स को ब्लिट्जक्रीग यानी बिजली की गति से अटैक कहेंगे। कट थ्रोट कंपीटिशन के दौर में इसे रिसाउंडिंग कमबैक यानी जबरदस्त वापसी भी कह सकते हैं। फर्म फुटिंग मिलने के बाद टाटा मोटर्स को आगे का रास्ता बहुत साफ नजर आ रहा है तभी तो कंपनी ने प्रोडक्ट पाइपलाइन और टेक्नोलॉजी बेंचस्ट्रेंग्थ के दम पर कहा है कि वित्त वर्ष 2027 में भी ग्रोथ रेट पीवी इंडस्ट्री से ज्यादा रहेगी। टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के अनुसार कंपनी न्यू मॉडल लॉन्च, मल्टी-पावरट्रेन स्ट्रेटेजी और जेएलआर के साथ सहयोग पर दांव लगा रही है। चंद्रशेखरन के अनुसार टीएमपीवी और जेएलआर मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और टीम के लेवल पर सहयोग जारी रखेंगे। तमिलनाडु के पनपक्कम में नई फैक्ट्री में काम शुरू होना इस दिशा में प्रगति को दिखाता है। यह एक शेयर्ड फैसिलिटी है जिसमें टाटा और जेएलआर दोनों की गाडिय़ां बनेंगी। चंद्रशेखरन ने कहा, कंपनी की हाउस ऑफ ब्रांड्स स्ट्रेटेजी के तहत अलग-अलग लक्जरी ब्रांड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मजबूत डिमांड आइस (पेट्रोल-डीजल इंजन) पोर्टफोलियो को सपोर्ट कर रही है जबकि ईवी की रफ्तार से नई टेक्नोलॉजी को लेकर बढ़ रहे भरोसे का संकेत मिलता है। इससे टाटा मोटर्स की मल्टी-पावरट्रेन स्ट्रेटेजी की कामयाबी साबित होती है। चंद्रशेखरन ने कहा कि टीएमपीवी ने कुल 2.5 लाख ईवी बेचने का माइलस्टोन पार कर लिया है और भारत में बिके कुल ईवी में से दो तिहाई पर टाटा का ब्रांड मॉनिकर लगा है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की ईवी सेल्स 43.4 परसेंट की ग्रोथ और 40.2 परसेंट मार्केट शेयर के साथ 92 हजार यूनिट्स से अधिक रही। वित्त वर्ष 2026 टाटा मोटर्स का पैसेंजर वेहीकल बिजनस अलग होकर बाद स्वतंत्र लिस्टेड कंपनी बनी है। टाटा नेक्सॉन और पंच साल की दूसरी छमाही में बेस्ट सेलर मॉडलों में शामिल रहीं।हालांकि, जेएलआर के लिए वित्त वर्ष 2026 मुश्किल रहा। टैरिफ दबाव और बड़े साइबर अटैक के कारण प्रोडक्शन लगभग पांच सप्ताह प्रभावित रहा। चंद्रशेखरन ने कहा कि जेएलआर अगले दो वर्ष में अपना ब्रेक-ईवन स्तर घटाकर लगभग 3 लाख यूनिट तक लाने पर ध्यान देगी। कंपनी नई रेंज रोवर इलेक्ट्रिक और जगुआर टाइप 01 जैसे नए मॉडलों के लॉन्च पर भी काम कर रही है।
