TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

10-04-2026

टीसीएस का चौथी तिमाही में नेट प्रोफिट 12.22 प्रतिशत बढक़र 13,718 करोड़ रुपये पर

  •  देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 12.22 प्रतिशत बढक़र 13,718 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी।  इससे गत वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी ने 12,224 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 1.35 प्रतिशत बढक़र 49,210 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2024-25 में 48,553 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 9.64 प्रतिशत बढक़र 70,698 करोड़ रुपये हो गई जो जनवरी-मार्च, 2025 में 64,479 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय 4.58 प्रतिशत बढक़र 2.67 लाख करोड़ रुपये रही। मार्च तिमाही में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 2,356 बढक़र 5,84,519 पर पहुंच गई।

Share
टीसीएस का चौथी तिमाही में नेट प्रोफिट 12.22 प्रतिशत बढक़र 13,718 करोड़ रुपये पर

 देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 12.22 प्रतिशत बढक़र 13,718 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी।  इससे गत वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी ने 12,224 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 1.35 प्रतिशत बढक़र 49,210 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2024-25 में 48,553 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 9.64 प्रतिशत बढक़र 70,698 करोड़ रुपये हो गई जो जनवरी-मार्च, 2025 में 64,479 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय 4.58 प्रतिशत बढक़र 2.67 लाख करोड़ रुपये रही। मार्च तिमाही में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 2,356 बढक़र 5,84,519 पर पहुंच गई।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news