TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

09-04-2026

प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री 76% बढक़र 30,024 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

  •  रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30,024 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 76 प्रतिशत अधिक है। कंपनी द्वारा साझा किए गए परिचालन संबंधी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में आवासीय संपत्तियों की बेहतर मांग के कारण बिक्री 10 प्रतिशत बढक़र 7,697 करोड़ रुपये रही। प्रेस्टीज एस्टेट्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक इरफान रजाक ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 का समापन मजबूती के साथ किया है। पूरे साल बिक्री की गति स्थिर बनी रही और चौथी तिमाही के नतीजे काफी बेहतर रहे। रजाक ने कहा, हमारे प्रमुख बाजारों में संपत्तियों की मांग उत्साहजनक रही है। गुणवत्ता, सही स्थान और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता पर ग्राहकों ने भरोसा जताया है। उन्होंने आगामी परियोजनाओं को देखते हुए मौजूदा वित्त वर्ष में भी इस गति को बनाए रखने की उम्मीद जताई है।

Share
प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री 76% बढक़र 30,024 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

 रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 30,024 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 76 प्रतिशत अधिक है। कंपनी द्वारा साझा किए गए परिचालन संबंधी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में आवासीय संपत्तियों की बेहतर मांग के कारण बिक्री 10 प्रतिशत बढक़र 7,697 करोड़ रुपये रही। प्रेस्टीज एस्टेट्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक इरफान रजाक ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 का समापन मजबूती के साथ किया है। पूरे साल बिक्री की गति स्थिर बनी रही और चौथी तिमाही के नतीजे काफी बेहतर रहे। रजाक ने कहा, हमारे प्रमुख बाजारों में संपत्तियों की मांग उत्साहजनक रही है। गुणवत्ता, सही स्थान और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता पर ग्राहकों ने भरोसा जताया है। उन्होंने आगामी परियोजनाओं को देखते हुए मौजूदा वित्त वर्ष में भी इस गति को बनाए रखने की उम्मीद जताई है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news