TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

18-04-2026

आलोक इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही का घाटा बढक़र 192 करोड़ रुपये पर

  •  कपड़ा विनिर्माता आलोक इंडस्ट्रीज का मार्च, 2026 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध घाटा बढक़र 192.54 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन की साझा स्वामित्व वाली आलोक इंडस्ट्रीज द्वारा दी गई नियामकीय सूचना के अनुसार, कंपनी को एक साल पहले जनवरी-मार्च अवधि में 74.47 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 3.14 प्रतिशत बढक़र 982.97 करोड़ रुपये हो गया। कुल खर्च 1.42 प्रतिशत घटकर 1,189.20 करोड़ रुपये रह गया। कुल आय, जिसमें अन्य आय भी शामिल है, 4.07 प्रतिशत घटकर 995.83 करोड़ रुपये रह गई। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध घाटा इससे पिछले वित्त वर्ष के 816.43 करोड़ रुपये से घटकर 744.11 करोड़ रुपये रह गया। कुल आय थोड़ी घटकर 3,789 करोड़ रुपये रह गई। जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास आलोक इंडस्ट्रीज में 40.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है, वहीं जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के पास 34.99 प्रतिशत हिस्सा है। आलोक इंडस्ट्रीज होम टेक्सटाइल, कॉटन यार्न, परिधान धागे, परिधान और पॉलिएस्टर यार्न का व्यवसाय करती है।

Share
आलोक इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही का घाटा बढक़र 192 करोड़ रुपये पर

 कपड़ा विनिर्माता आलोक इंडस्ट्रीज का मार्च, 2026 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध घाटा बढक़र 192.54 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन की साझा स्वामित्व वाली आलोक इंडस्ट्रीज द्वारा दी गई नियामकीय सूचना के अनुसार, कंपनी को एक साल पहले जनवरी-मार्च अवधि में 74.47 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 3.14 प्रतिशत बढक़र 982.97 करोड़ रुपये हो गया। कुल खर्च 1.42 प्रतिशत घटकर 1,189.20 करोड़ रुपये रह गया। कुल आय, जिसमें अन्य आय भी शामिल है, 4.07 प्रतिशत घटकर 995.83 करोड़ रुपये रह गई। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध घाटा इससे पिछले वित्त वर्ष के 816.43 करोड़ रुपये से घटकर 744.11 करोड़ रुपये रह गया। कुल आय थोड़ी घटकर 3,789 करोड़ रुपये रह गई। जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास आलोक इंडस्ट्रीज में 40.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है, वहीं जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के पास 34.99 प्रतिशत हिस्सा है। आलोक इंडस्ट्रीज होम टेक्सटाइल, कॉटन यार्न, परिधान धागे, परिधान और पॉलिएस्टर यार्न का व्यवसाय करती है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news