TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

08-04-2026

कमजोर बिजनेस अपडेट के बाद जुबिलेंट फूडवक्र्स के शेयरों में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

  •  क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) सेक्टर की डोमिनोज आउटलेट्स की मूल कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड के शेयर मंगलवार के कारोबार में 10 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए, जिसके पीछे की वजह कंपनी के कमजोर चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट रहे।  शेयर बाजारों में मंगलवार को जूबिलेंट फूडवक्र्स के शेयर 409 रुपये का वार्षिक मिनिमम लेवल छूने के बाद कारोबारी दिन के अंत में 10.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 413 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में 19 प्रतिशत की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू वृद्धि दर्ज करते हुए 2,506 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया। विश्लेषकों ने यह भी बताया कि डिलीवरी से मिलने वाले योगदान को और बढ़ाने की गुंजाइश सीमित है और आगे ग्रोथ पर कमजोर बेस का असर पड़ सकता है। वहीं, तुर्की का बिजनेस अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करता दिखा। इस तिमाही में कंपनी ने कुल 69 नए स्टोर्स जोड़े, जिससे कुल स्टोर संख्या 3,663 हो गई। डोमिनोज इंडिया ने 59 नए आउटलेट्स जोड़े, जबकि तुर्की बिजनेस में 4 नए स्टोर जुड़े। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि वह भारत में डंकिन के साथ अपनी फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट को रिन्यू नहीं करेगी, जिससे 15 साल पुरानी साझेदारी खत्म हो जाएगी। यह फैसला लगातार घाटे और कमजोर ग्रोथ के चलते लिया गया है। मौजूदा एग्रीमेंट इस साल 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। कंपनी ने कहा कि वह इस बिजनेस के लिए बिक्री या फ्रेंचाइजी ट्रांसफर जैसे विकल्पों पर विचार करेगी। इस बीच, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुके हैं और पिछले एक साल में इसमें करीब 40 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।

Share
कमजोर बिजनेस अपडेट के बाद जुबिलेंट फूडवक्र्स के शेयरों में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

 क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) सेक्टर की डोमिनोज आउटलेट्स की मूल कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड के शेयर मंगलवार के कारोबार में 10 प्रतिशत से ज्यादा गिर गए, जिसके पीछे की वजह कंपनी के कमजोर चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट रहे।  शेयर बाजारों में मंगलवार को जूबिलेंट फूडवक्र्स के शेयर 409 रुपये का वार्षिक मिनिमम लेवल छूने के बाद कारोबारी दिन के अंत में 10.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 413 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही में 19 प्रतिशत की कंसोलिडेटेड रेवेन्यू वृद्धि दर्ज करते हुए 2,506 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया। विश्लेषकों ने यह भी बताया कि डिलीवरी से मिलने वाले योगदान को और बढ़ाने की गुंजाइश सीमित है और आगे ग्रोथ पर कमजोर बेस का असर पड़ सकता है। वहीं, तुर्की का बिजनेस अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन करता दिखा। इस तिमाही में कंपनी ने कुल 69 नए स्टोर्स जोड़े, जिससे कुल स्टोर संख्या 3,663 हो गई। डोमिनोज इंडिया ने 59 नए आउटलेट्स जोड़े, जबकि तुर्की बिजनेस में 4 नए स्टोर जुड़े। इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि वह भारत में डंकिन के साथ अपनी फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट को रिन्यू नहीं करेगी, जिससे 15 साल पुरानी साझेदारी खत्म हो जाएगी। यह फैसला लगातार घाटे और कमजोर ग्रोथ के चलते लिया गया है। मौजूदा एग्रीमेंट इस साल 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। कंपनी ने कहा कि वह इस बिजनेस के लिए बिक्री या फ्रेंचाइजी ट्रांसफर जैसे विकल्पों पर विचार करेगी। इस बीच, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 20 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुके हैं और पिछले एक साल में इसमें करीब 40 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news