TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

07-04-2026

कच्चे तेल के दाम में नरमी से सेंसेक्स 787 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 अंक के करीब

  •  स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी जारी रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 787 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 23,000 अंक के करीब पहुंच गया। पश्चिम एशिया में युद्धविराम के प्रयासों की रिपोर्ट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार बढ़त में रहा। कारोबारियों के अनुसार, बैंक शेयरों में अच्छी लिवाली से भी निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 787.30 अंक यानी 1.07 प्रतिशत बढक़र 74,106.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 887.91 अंक चढक़र 74,207.46 अंक पर पहुंच गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 255.15 अंक यानी 1.12 प्रतिशत बढक़र 22,968.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से ट्रेंट में सबसे अधिक 7.89 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस भी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी ओर, नुकसान में रहने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और सन फार्मा शामिल हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत टूटकर 108.3 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए। हांगकांग और शंघाई अवकाश के कारण बंद रहे। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखी गई। सभी क्षेत्रों में निचले स्तर पर लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। युद्धविराम के प्रयासों की खबरों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी आई...जिसका बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि लगातार मुद्रास्फीति बढऩे की आशंका और वैश्विक व्यापार में संभावित बाधाओं की चिंताओं के कारण जोखिम लेने की प्रवृत्ति अभी भी सतर्क बनी हुई है। शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के कारण अमेरिकी और घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 9,931.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,208.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बृहस्पतिवार को, सेंसेक्स 185.23 अंक बढक़र 73,319.55 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 33.70 अंक के लाभ के साथ 22,713.10 अंक पर रहा था।

Share
कच्चे तेल के दाम में नरमी से सेंसेक्स 787 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 अंक के करीब

 स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी जारी रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 787 अंक चढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 23,000 अंक के करीब पहुंच गया। पश्चिम एशिया में युद्धविराम के प्रयासों की रिपोर्ट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार बढ़त में रहा। कारोबारियों के अनुसार, बैंक शेयरों में अच्छी लिवाली से भी निवेशकों की धारणा को समर्थन मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 787.30 अंक यानी 1.07 प्रतिशत बढक़र 74,106.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 887.91 अंक चढक़र 74,207.46 अंक पर पहुंच गया था। पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 255.15 अंक यानी 1.12 प्रतिशत बढक़र 22,968.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से ट्रेंट में सबसे अधिक 7.89 प्रतिशत की तेजी रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस भी प्रमुख रूप से लाभ में रहीं। दूसरी ओर, नुकसान में रहने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और सन फार्मा शामिल हैं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत टूटकर 108.3 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए। हांगकांग और शंघाई अवकाश के कारण बंद रहे। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखी गई। सभी क्षेत्रों में निचले स्तर पर लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। युद्धविराम के प्रयासों की खबरों के कारण कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी आई...जिसका बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि लगातार मुद्रास्फीति बढऩे की आशंका और वैश्विक व्यापार में संभावित बाधाओं की चिंताओं के कारण जोखिम लेने की प्रवृत्ति अभी भी सतर्क बनी हुई है। शुक्रवार को ‘गुड फ्राइडे’ के कारण अमेरिकी और घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 9,931.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,208.41 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बृहस्पतिवार को, सेंसेक्स 185.23 अंक बढक़र 73,319.55 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 33.70 अंक के लाभ के साथ 22,713.10 अंक पर रहा था।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news