TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

09-04-2026

जापान के एमयूएफजी बैंक ने 39,618 करोड़ रुपये में श्रीराम फाइनेंस में 20% हिस्सेदारी खरीदी

  •  जापान के प्रमुख ऋणदाता एमयूएफजी बैंक ने श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (एसएफएल) में 39,618 करोड़ रुपये में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। यह निवेश भारत के वित्तीय सेवा क्षेत्र में दो देशों के बीच होने वाला अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। श्रीराम फाइनेंस ने बयान में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने बुधवार को हुई बैठक में एमयूएफजी बैंक को 'तरजीही निर्गम' के माध्यम से इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है। तरजीही निर्गम एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कंपनी कुछ चुनिंदा निवेशकों को ही शेयर जारी करती है।बयान के अनुसार, एमयूएफजी बैंक ने 840.93 रुपये प्रति शेयर की दर से लगभग 47.11 करोड़ शेयर खरीदे हैं। यह सौदा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सहित सभी आवश्यक नियामकीय और वैधानिक स्वीकृतियां मिलने के बाद पूरा किया गया है। दिसंबर में मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप इंक (एमयूएफजी) ने इस गैर-बैंकिंग ऋणदाता कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया था, जो अब पूरा हो गया है।

Share
जापान के एमयूएफजी बैंक ने 39,618 करोड़ रुपये में श्रीराम फाइनेंस में 20% हिस्सेदारी खरीदी

 जापान के प्रमुख ऋणदाता एमयूएफजी बैंक ने श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (एसएफएल) में 39,618 करोड़ रुपये में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। यह निवेश भारत के वित्तीय सेवा क्षेत्र में दो देशों के बीच होने वाला अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। श्रीराम फाइनेंस ने बयान में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने बुधवार को हुई बैठक में एमयूएफजी बैंक को 'तरजीही निर्गम' के माध्यम से इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी है। तरजीही निर्गम एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कंपनी कुछ चुनिंदा निवेशकों को ही शेयर जारी करती है।बयान के अनुसार, एमयूएफजी बैंक ने 840.93 रुपये प्रति शेयर की दर से लगभग 47.11 करोड़ शेयर खरीदे हैं। यह सौदा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सहित सभी आवश्यक नियामकीय और वैधानिक स्वीकृतियां मिलने के बाद पूरा किया गया है। दिसंबर में मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप इंक (एमयूएफजी) ने इस गैर-बैंकिंग ऋणदाता कंपनी में अल्पांश हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक समझौता किया था, जो अब पूरा हो गया है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news