TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

11-04-2026

सिग्नेचर ग्लोबल की 2025-26 में बिक्री बुकिंग 20% घटकर 8,220 करोड़ रुपये

  •  रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड की वित्त वर्ष 2025-26 में बिक्री बुकिंग 20 प्रतिशत घटकर 8,220 करोड़ रुपये रही। वहीं चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में बिक्री बुकिंग (प्री-सेल्स) पांच प्रतिशत घटकर 1,540 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की बिक्री बुकिंग 1,620 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी बिक्री बुकिंग 20 प्रतिशत घटकर 8,220 करोड़ रुपये रह गई, जो 2024-25 में 10,290 करोड़ रुपये थी।  सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित आरएमजेड समूह के साथ संयुक्त उद्यम के जरिये वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र में प्रवेश कर रणनीतिक कदम उठाया है। यह संयुक्त उद्यम 18 एकड़ के वाणिज्यिक परियोजना के विकास में करीब 7,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। अग्रवाल ने कहा, ‘‘ आगे बढ़ते हुए हम विवेकपूर्ण पूंजी आवंटन और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर ध्यान केंद्रित रखेंगे, साथ ही उच्च-विकास वाले सूक्ष्म बाजारों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेंगे।’’ वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत में सिग्नेचर ग्लोबल ने 12,500 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, तीसरी तिमाही के बाद कंपनी ने कहा था कि गुरुग्राम के आवासीय बाजार में मांग नरम पडऩे के कारण वह यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी।

Share
सिग्नेचर ग्लोबल की 2025-26 में बिक्री बुकिंग 20% घटकर 8,220 करोड़ रुपये

 रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड की वित्त वर्ष 2025-26 में बिक्री बुकिंग 20 प्रतिशत घटकर 8,220 करोड़ रुपये रही। वहीं चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में बिक्री बुकिंग (प्री-सेल्स) पांच प्रतिशत घटकर 1,540 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की बिक्री बुकिंग 1,620 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसकी बिक्री बुकिंग 20 प्रतिशत घटकर 8,220 करोड़ रुपये रह गई, जो 2024-25 में 10,290 करोड़ रुपये थी।  सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु स्थित आरएमजेड समूह के साथ संयुक्त उद्यम के जरिये वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र में प्रवेश कर रणनीतिक कदम उठाया है। यह संयुक्त उद्यम 18 एकड़ के वाणिज्यिक परियोजना के विकास में करीब 7,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। अग्रवाल ने कहा, ‘‘ आगे बढ़ते हुए हम विवेकपूर्ण पूंजी आवंटन और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन पर ध्यान केंद्रित रखेंगे, साथ ही उच्च-विकास वाले सूक्ष्म बाजारों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेंगे।’’ वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत में सिग्नेचर ग्लोबल ने 12,500 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य रखा था। हालांकि, तीसरी तिमाही के बाद कंपनी ने कहा था कि गुरुग्राम के आवासीय बाजार में मांग नरम पडऩे के कारण वह यह लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएगी।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news