फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर ने इंडियन-अमेरिकन फैशन एंटरपे्रन्योर पर्निया कुरैशी के साथ विशेष सैशन का आयोजन किया। ‘स्टाइल्ड टू स्पीक’ विषयक सैशन पर्सनल शैली को आत्मविश्वास और आत्म-अभिव्यक्ति की सशक्त भाषा के रूप में प्रस्तुत करने पर केंद्रित रहा। प्रोग्राम का उद्देश्य महिलाओं को अपनी पर्सनल ब्राण्ड पहचान सुदृढ़ करने और नेतृत्व क्षमता को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने के लिये पे्ररित करना रहा। फिक्की फ्लो जयपुर चैप्टर की चेयरपर्सन डॉ.रिम्मी शेखावत और पास्ट चेयरपर्सन अपरा कुच्छल ने सैशन का संचालन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से प्रोग्राम्स से महिलाओं को अपनी उद्यमिता जर्नी में आगे बढऩे की पे्ररणा मिलती है। पर्निया कुरैशी ने कहा कि उनकी एंटरपे्रन्योर जर्नी करीब 25 वर्ष पहले शुरू हुई। वे उस समय काफी यंग थी और समय के साथ वे हर लेवल पर काफी इवॉलव हुई हैं। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि स्टाइल हर व्यक्ति के लिये जरूरी है। उनकी मां काफी स्टाइलिश थी और उनकी यह जर्नी बचपन से शुरू हो गई। वे एक डांसर हैं और क्लासिकल डांसिंग उनके लिये एक पैशन है। उनका मानना है कि स्टाइल और कॉन्फीडेंस एक साथ चलने वाली चीजें हैं। हमें जो काम जब करना है उसे कर डालें क्योंकि भविष्य की राह देखने वाले पीछे रह जाते हैं। स्टाइलिंग पर कहा कि यह सीखने वाली चीज है। जयपुर में तो लोकल डिजाइनर्स हैं और वे लोकल आर्टिसंस को सपोर्ट भी करते हैं। भारत ऐसा देश है जिसने स्लो फैशन को बेहतर समझा है। यहां पर तो दादी नानी के परिधानों को संजोने की परम्परा रही है। उनकी साडिय़ों, लहंगों आदि को आगे की पीढ़ी बदलाव कर पहन रही है। यह एक एसेट के समान है। मेकअप के बारे में कहा कि यह कभी-कभी चेहरे पर गलत जा सकता है। इसलिये सही तरीके से चयन करें। अपनी लाइफ को पर्पज दें पर्निया ने कहा कि अपने काम को एक पर्पज दें, जीवन में बिना किसी पर्पज के रहना बेमानी है। यदि पर्पज होगा तो जीवन जीने का आनंद आयेगा। यह व्यक्ति को बिजी रखेगा। वे स्वयं अपने काम को एंजॉय करती हैं और क्रिएटिविटी के स्तर पर काफी स्ट्रांग हैं। गलतियां करने से नहीं डरती और यह मानती हैं कि जो विफलता से डरता है, वह आगे नहीं बढ़ सकता। यंग एंटरपे्रन्योर्स को कहा कि जिस स्पेस में गैप देखें वहीं अपना काम शुरू करें। अपने काम को यूनिक तरीके से करें। ऐसा ब्राण्ड बनायें जो कन्ज्यूमर को वैल्यू दे, कन्वीनियंस दे। बिजनेस के साथ इमोशन को न जोड़ें, इससे नुकसान होता है। किसी ऐसे सेक्टर में प्रवेश करने से बचें, जो पहले से ही ओवरलोडेड हो। वे उत्तर प्रदेश के रामपुर से हैं। वे वहां की कुजीन को भी प्रमोट करती हैं। पर्निया पॉप अप शॉप उनका ऐसा वेंचर है, जो सफल रहा, यह लग्जरी शॉपिंग प्लेटफॉर्म है। ऑनलाइन बिजनेस में यह ध्यान रखें कि विज्युअल्स काफी अहम हैं। इसके अलावा मार्केटिंग भी अहम है।