देश में बाधा रहित डिवाइसेज के प्रति रुचि बढ़ रही है। साथ ही यह भी कहा जा सकता है कि हैल्थ अवेयरनैस बढ़ रही है, जो अब स्क्रीनलैस रिस्ट वियरेबल्स को बढ़ावा दे रही है। देश के वियरेबल मार्केट में यह तेजी से बढऩे वाला सब-सेगमेंट बन रहा है। कन्ज्युमर्स के बीच एक समय स्मार्टवॉच का ट्रेंड तेजी से बढ़ा, हालांकि अभी भी देश के रिस्ट वियरेबल्स मार्केट में यह डॉमीनेट कर रही श्रेणी है। अब बात स्क्रीनलैस रिस्ट बैंड की हो रही है और यह जोर पकड़ रही है। हैल्थ एंड वैलनेस ट्रेकिंग करने वालों के बीच स्क्रीनलैस फिटनेस बैंड का प्रचलन बढ़ रहा है। टोटल ग्लोबल स्क्रीनलैस मार्केट में देश का स्क्रीनलैस बैंड मार्केट करीब पांच प्रतिशत योगदान कर रहा है और देश के वियरेबल मार्केट में यह हिस्सेदारी करीब एक फीसदी से भी कम है। आने वाले कुछ वर्षों में यह दोगुनी वृद्धि कर सकता है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के रिसर्च डायरेक्टर के अनुसार देश के ऑनलाइन चैनल से ज्यादा परचेज देखने को मिल रही है। हाल ही में गूगल फिटबिट एयर को लांच किया गया। कन्ज्यूमर्स से इसे बेहतर रेस्पांस भी मिल रहा है। स्क्रीनलैस रिस्ट बैंड डिस्ट्रेक्शन फ्री एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं और यही बात उपभोक्ताओं को पसंद आ रही है। काउंटरपॉइंट की एनेलिस्ट के अनुसार बेहतर वियरिंग एक्सपीरियंस, बढ़ी हुई बैटरी लाइफ आदि के कारण डिमांड आ रही है। आईडीसी इन्डिया के स्मार्ट वियरेबल डिवाइसेज के लीड एनेलिस्ट के अनुसार ओवरऑल वियरेबल कैटेगरी एकदम से कमजोर पड़ गई थी लेकिन रिस्ट बैंड्स ने इसे फिर से आगे बढ़ा दिया है। एडवांस्ड हैल्थ एंड फिटनैस ट्रेकिंग कैपेबिलिटीज ने फिर से कन्ज्युमर्स की रुचि को बढ़ाने का काम किया है। आईडीसी के अनुसार इन्डिया वियरेबल ब्राण्ड्स सेगमेंट में नये प्रोडक्ट्स को पेश कर सकते हैं ताकि ग्लोबल ब्राण्ड्स के साथ मजबूत प्रतिस्पर्धा कर पायें। एक्सपर्ट्स के अनुसार वियरेबल्स का फ्यूचर स्क्रीन में नहीं अब इंटेलीजेंस में नीहित है। अब कन्ज्यूमर्स ऐसा टैक्नोलॉजी चाहते हैं जो नेचुरली उनकी लाइफ में शामिल हो। स्मार्ट रिंग्स, स्क्रीनलैस रिस्ट बैंड, ज्यादा कम्फर्ट, निरंतर सेंसिंग, वैलनेस इनसाइट देने का काम कर रहे हैं। उनके अनुसार स्क्रीनलैस बैंड कॉम्प्लीमेंट्री वियरेबल्स के समान हैं और स्मार्टवॉचेज का कोई आल्टरनेटिव नहीं है।