TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

01-05-2026

महिंद्रा लाइफस्पेस की सेल्स बुकिंग 21 प्रतिशत बढ़ी

  •   रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डवलपर्स लिमिटेड की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2025-26 में 21 प्रतिशत बढक़र 3,405 करोड़ रुपये हो गई। आवासीय परियोजनाओं की मजबूत डिमांड इसकी प्रमुख वजह रही। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की बिक्री बुकिंग (प्री-सेल्स) 2,804 करोड़ रुपये थी। कंपनी के आवासीय कारोबार में ग्राहकों से प्राप्त धनराशि 2025-26 में बढक़र 2,107 करोड़ रुपये हो गई जबकि 2024-25 में यह 1,831 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि जनवरी-मार्च, 2026 तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढक़र 90.12 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 85.09 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय तेजी से बढक़र 723.21 करोड़ रुपये हो गई जो गत वर्ष की समान अवधि में 55.44 करोड़ रुपये थी। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढक़र 298.17 करोड़ रुपये हो गया। महिंद्रा लाइफस्पेस डवलपर्स लिमिटेड देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।

Share
महिंद्रा लाइफस्पेस की सेल्स बुकिंग 21 प्रतिशत बढ़ी

  रियल एस्टेट कंपनी महिंद्रा लाइफस्पेस डवलपर्स लिमिटेड की बिक्री बुकिंग वित्त वर्ष 2025-26 में 21 प्रतिशत बढक़र 3,405 करोड़ रुपये हो गई। आवासीय परियोजनाओं की मजबूत डिमांड इसकी प्रमुख वजह रही। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी की बिक्री बुकिंग (प्री-सेल्स) 2,804 करोड़ रुपये थी। कंपनी के आवासीय कारोबार में ग्राहकों से प्राप्त धनराशि 2025-26 में बढक़र 2,107 करोड़ रुपये हो गई जबकि 2024-25 में यह 1,831 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा कि जनवरी-मार्च, 2026 तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ छह प्रतिशत बढक़र 90.12 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 85.09 करोड़ रुपये था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय तेजी से बढक़र 723.21 करोड़ रुपये हो गई जो गत वर्ष की समान अवधि में 55.44 करोड़ रुपये थी। समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बढक़र 298.17 करोड़ रुपये हो गया। महिंद्रा लाइफस्पेस डवलपर्स लिमिटेड देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news