TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

02-05-2026

एशिया, यूरोप में आगे चलकर एटीएफ की किल्लत की आशंका

  •  अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) के महानिदेशक विली वॉल्श ने कहा कि आने वाले महीनों में एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों में विमान ईंधन (एटीएफ) की किल्लत हो सकती है। इसके साथ ही वॉल्श ने कहा कि एटीएफ की अत्यधिक ऊंची कीमतों का असर अब हवाई टिकटों में भी दिखाई देने लगा है। विमानन ईंधन एयरलाइंस की परिचालन लागत का एक बड़ा हिस्सा होता है। पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद आपूर्ति बाधित होने और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण विमान ईधन महंगा हो गया है। विमानन कंपनियों के वैश्विक समूह आईएटीए के प्रमुख ने एक बयान में कहा कि हर कोई देख रहा है कि विमान ईंधन की आपूर्ति और कीमतों की क्या स्थिति है। आने वाले महीनों में दुनिया के कुछ हिस्सों में, खासकर एशिया और यूरोप में, जहां खाड़ी देशों से आपूर्ति पर निर्भरता अधिक है, इसकी किल्लत देखने को मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि विमान ईंधन की ऊंची कीमतों का असर अब धीरे-धीरे हवाई किराये पर भी पड़ रहा है। हालांकि अभी तक मार्च की यात्री आवाजाही और आगे की बुकिंग पर इसका असर नहीं दिखा है, लेकिन यह देखना होगा कि कब तक ऊंची कीमतें यात्रियों के व्यवहार को प्रभावित करती हैं। इस समय गर्मी के मौसम में यात्रा सामान्य रूप से व्यस्त रहने की उम्मीद है, लेकिन एयरलाइन कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है और ईंधन की आपूर्ति एवं कीमत को स्थिर रखना जरूरी है।

Share
एशिया, यूरोप में आगे चलकर एटीएफ की किल्लत की आशंका

 अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) के महानिदेशक विली वॉल्श ने कहा कि आने वाले महीनों में एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों में विमान ईंधन (एटीएफ) की किल्लत हो सकती है। इसके साथ ही वॉल्श ने कहा कि एटीएफ की अत्यधिक ऊंची कीमतों का असर अब हवाई टिकटों में भी दिखाई देने लगा है। विमानन ईंधन एयरलाइंस की परिचालन लागत का एक बड़ा हिस्सा होता है। पश्चिम एशिया संघर्ष के बाद आपूर्ति बाधित होने और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण विमान ईधन महंगा हो गया है। विमानन कंपनियों के वैश्विक समूह आईएटीए के प्रमुख ने एक बयान में कहा कि हर कोई देख रहा है कि विमान ईंधन की आपूर्ति और कीमतों की क्या स्थिति है। आने वाले महीनों में दुनिया के कुछ हिस्सों में, खासकर एशिया और यूरोप में, जहां खाड़ी देशों से आपूर्ति पर निर्भरता अधिक है, इसकी किल्लत देखने को मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि विमान ईंधन की ऊंची कीमतों का असर अब धीरे-धीरे हवाई किराये पर भी पड़ रहा है। हालांकि अभी तक मार्च की यात्री आवाजाही और आगे की बुकिंग पर इसका असर नहीं दिखा है, लेकिन यह देखना होगा कि कब तक ऊंची कीमतें यात्रियों के व्यवहार को प्रभावित करती हैं। इस समय गर्मी के मौसम में यात्रा सामान्य रूप से व्यस्त रहने की उम्मीद है, लेकिन एयरलाइन कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है और ईंधन की आपूर्ति एवं कीमत को स्थिर रखना जरूरी है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news