TOP

ई - पेपर Subscribe Now!

ePaper
Subscribe Now!

Download
Android Mobile App

Daily Business Newspaper | A Knowledge Powerhouse in Hindi

07-04-2026

ढाबरिया पॉलीवुड को 34.81 करोड़ रुपए का मिला नया ऑर्डर

  •  जयपुर बेस्ड ढाबरिया पॉलीवुड लिमिटेड को एक नया ऑर्डर हासिल हुआ हैं। इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 34.81 करोड़ रुपए है। कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक ढाबरिया पॉलीवुड लिमिटेड को हाल ही में एक कंपनी से एक नया ऑर्डर हासिल हुआ हैं। इसके तहत कंपनी एल्युमीनियम डोर व विंडो के साथ फसाड वर्क किया जाना शामिल है। यह ऑर्डर 18 महीने में पूरा करना है। गौरतलब है कि ढाबरिया पॉलीवुड लिमिटेड (ढाबरिया गु्रप) देश की प्रमुख बिल्डिंग मेटेरियल व इंटीरियर सेक्टर से जुड़ी अग्रणी कंपनी है, जो मिक्स पीवीसी, यूपीवीसी से निर्मित दरवाजे, विंडो, ग्रीन डोर्स, किचन और वार्डरोब के शटर्स, वॉल पैनल्स, फॉल्स सीलिंग, इंटीरियर एप्लिकेशंस, मॉड्यूलर किचन व मॉड्यूलर फर्नीचर आदि की वृहद स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग के साथ एक्सपोर्ट का कार्य भी करती है। ढाबरिया पॉलीवुड लिमिटेड के एमडी दिग्विजय ढाबरिया ने बताया कि ईरान-अमरीका वॉर के कारण सप्लाई चेन पूरी डिस्टर्ब बनी हुई है। रॉ-मटेरियल की प्राइस भी काफी बढ़ गई है। बंगाल व असम इलेक्शन के बाद पेट्रोल-डीजल की भी रेट्स बढऩे की संभावना जताई जा रही है, जिसके कारण ओवरऑल 20 से 25 फीसदी महंगाई बढऩे की आशंका है। कुल मिलाकर जून क्वार्टर व सितंबर 2026 क्वार्टर में प्रेशर रहेगा। कंपनी की ऑर्डर बुक अच्छी है।

Share
ढाबरिया पॉलीवुड को 34.81 करोड़ रुपए का मिला नया ऑर्डर

 जयपुर बेस्ड ढाबरिया पॉलीवुड लिमिटेड को एक नया ऑर्डर हासिल हुआ हैं। इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 34.81 करोड़ रुपए है। कंपनी द्वारा स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी के मुताबिक ढाबरिया पॉलीवुड लिमिटेड को हाल ही में एक कंपनी से एक नया ऑर्डर हासिल हुआ हैं। इसके तहत कंपनी एल्युमीनियम डोर व विंडो के साथ फसाड वर्क किया जाना शामिल है। यह ऑर्डर 18 महीने में पूरा करना है। गौरतलब है कि ढाबरिया पॉलीवुड लिमिटेड (ढाबरिया गु्रप) देश की प्रमुख बिल्डिंग मेटेरियल व इंटीरियर सेक्टर से जुड़ी अग्रणी कंपनी है, जो मिक्स पीवीसी, यूपीवीसी से निर्मित दरवाजे, विंडो, ग्रीन डोर्स, किचन और वार्डरोब के शटर्स, वॉल पैनल्स, फॉल्स सीलिंग, इंटीरियर एप्लिकेशंस, मॉड्यूलर किचन व मॉड्यूलर फर्नीचर आदि की वृहद स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग के साथ एक्सपोर्ट का कार्य भी करती है। ढाबरिया पॉलीवुड लिमिटेड के एमडी दिग्विजय ढाबरिया ने बताया कि ईरान-अमरीका वॉर के कारण सप्लाई चेन पूरी डिस्टर्ब बनी हुई है। रॉ-मटेरियल की प्राइस भी काफी बढ़ गई है। बंगाल व असम इलेक्शन के बाद पेट्रोल-डीजल की भी रेट्स बढऩे की संभावना जताई जा रही है, जिसके कारण ओवरऑल 20 से 25 फीसदी महंगाई बढऩे की आशंका है। कुल मिलाकर जून क्वार्टर व सितंबर 2026 क्वार्टर में प्रेशर रहेगा। कंपनी की ऑर्डर बुक अच्छी है।


Label

PREMIUM

CONNECT WITH US

X
Login
X

Login

X

Click here to make payment and subscribe
X

Please subscribe to view this section.

X

Please become paid subscriber to read complete news